फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona

अपने घरों में एकांतवास में रहें प्रवासी श्रमिक: डीएम

Thu, 28 May 2020 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
corona
लखीमपुर खीरी। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा है कि होम क्वारंटीन अवधि के दौरान सभी प्रवासी श्रमिक अपने घर के लोगों से अनिवार्य रूप से दूरी बनाएं रखें। यदि होम क्वारंटीन के दौरान निर्धारित प्रोटोकाल का पालन नहीं करेंगे, तो वह अपने साथ ही अपने परिवार को भी संक्रमित कर देंगे। उन्होंने कहा कि यदि कोई प्रवासी होम क्वारंटीन के निर्धारित प्रोटोकाल को तोड़ता है, तो प्रशासन उन्हें पुन: अपनी देखरेख में संस्थागत क्वारंटीन अवधि पूर्ण करवाएगा।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि प्रथम चरण में 30 अप्रैल 2020 तक जिले में 20,623 प्रवासी श्रमिक खीरी में वापस आए थे, जिन्होंने प्रशासन की देखरेख में क्वारंटीन अवधि पूर्ण की। इसके बाद द्वितीय चरण अर्थात 01 मई 2020 से अब तक कुल 32547 प्रवासी श्रमिकों ने जिले में प्रवेश किया है। प्रशासन ने जिला मुख्यालय पर बनाएं गए 12 ट्रांजिट प्वाइंट/स्क्रीनिंग होम्स पर इनकी सघन मेडिकल स्क्रीनिंग कराई एवं प्रवासी श्रमिकों को अनाज किट देकर बसों के माध्यम से होम क्वारंटीन में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed