{"_id":"5eb046048ebc3e904359e900","slug":"corona-lakhimpur-news-bly4048019114","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रीन जोन की मोहलत में प्रशासन का छूटा पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रीन जोन की मोहलत में प्रशासन का छूटा पसीना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। लॉकडाउन के तीसरे चरण में जिले के ग्रीन जोन में आने के बाद 44 वे दिन सशर्त छूट मिली तो लोगों की भीड़ नियंत्रित करने में पुलिस प्रशासनिक अफसरों का पसीना छूट गया। सामाजिक दूरी का पालन कराने में सबसे ज्यादा कवायद करने पड़ी।
गोला: बैरिकेडिंग कर सड़कों को करना पड़ा ब्लॉक
जिले के ग्रीन जोन में आने के बाद लॉकडाउन थ्री में मोहलत मिली तो इस कदर भीड़ उमड़ी कि पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के पसीने छूट गए। जब हालात नहीं संभले तो प्रशासन ने अलीगंज रोड पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पार्क, खुटार रोड पर विकास चौराहा और फूलबाबा आश्रम के पास, लखीमपुर रोड पर पब्लिक इंटर कॉलेज के गेट के सामने, मोहम्मदी रोड पर गांधी विद्यालय के सामने बैरिकेडिंग कर सड़क को ब्लॉक कर दिया। वहीं मेला मैदान के सभी रास्तों को भी बंद कर दिया गया। जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात कर फर्राटा भरते वाहनों की धड़पकड़ शुरू कर दी।
सोमवार को ब्यूटी पार्लर, कास्मेटिक, सैलून, गिफ्ट सेंटर, मोबाइल, हार्डवेयर, लोहे, साइकिल की दुकानें, इलेक्ट्रिक एवं इलेक्ट्रॉनिक, बर्तन, ऑटोमोबाइल की दुकानों के धड़ाधड़ शटर उठने लगे। लोग खरीदारी करने के लिए दुकानों पर टूट पड़े और देखते ही देखते सड़कें भीड़ से भर गईं, लोगों ने लॉकडाउन के नियमों की भी परवाह नहीं की। इस दौरान पुलिस ने दुकानों के सामने भीड़ इकट्ठा न हो और वाहन खड़े न हो, इसलिए बीच मार्ग पर ही दोपहिया वाहन खड़ा कराकर पार्किंग व्यवस्था की। संसारपुर में भी छूट के दौरान बाजार में भारी भीड़ उमड़ी, लोगों ने सामाजिक दूरी का पालन भी नहीं किया। बहुत से लोग अपने मुंह पर मास्क या रुमाल नहीं लगाए थे। इधर, बांकेगंज बाजार में खरीदारी करने वालों की भीड़ तो जरूर उमड़ी, लेकिन कुछ दुकानदारों ने ग्राहकों को सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए जागरूक भी किया।
विज्ञापन
निघासन: सामाजिक दूरी का नहीं हुआ पालन
क्षेत्र में छूट मिलने के बाद सड़कों पर काफी भीड़ रही। इस दौरान बाइक पर तीन लोग सवार होकर बिना मास्क के बाहर निकले। कुछ व्यापारी भी लॉकडाउन का पालन करते नहीं दिखे। सामाजिक दूरी की भी धज्जियां उड़ाईं गईं। एसडीएम ओपी गुप्ता ने बताया कि लॉकडाउन का पालन न करने वाले दुकानदारों और राहगीरों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
तिकुनियां: मुनादी कर दुकानें खुलने और बंद करने का बताया समय
कोतवाली पुलिस ने कस्बे में मुनादी कर व्यापारियों को दुकान खोलने और बंद करने का समय बताया। साथ ही सामाजिक दूरी सहित अन्य नियमों की जानकारी देकर पालन करने की हिदायत दी। संवाद
पलिया: पैदल मार्च कर दुकानों का लिया जायजा
लॉकडाउन में मिली छूट के बाद शहर में एसडीएम पूजा यादव व तहसीलदार आशीष कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ शहर के मुख्य मार्गों पर पैदल मार्च किया। साथ ही दुकानदारों को नियम व समय के मुताबिक ही दुकानों को खोलने के निर्देश दिए। कई दुकानदारों में संशय था जिसको लेकर एसडीएम ने उनको समझाकर उनके सवालों के जवाब दिए। इस दौरान इंस्पेक्टर विद्याशंकर शुक्ला व पुलिस बल मौजूद रहा।