फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona

डीएम और एसपी ने बाजार में पैदल भ्रमण कर लिया जायजा

Tue, 05 May 2020 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 01:55 AM IST
विज्ञापन
corona
लखीमपुर खीरी। लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद सोमवार को खुली दुकानों एवं तय की गई व्यवस्था का जायजा लेने के लिए डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह और एसपी पूनम ने शहर स्थित बाजार में पैदल भ्रमण कर जायजा लिया। तय की गई व्यवस्था के अनुसार ही दुकानें खोलने एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि कोई दुकानदार तय व्यवस्था की अवहेलना करता है, तो उन्हें प्रशासन पहले सचेत करेगा। तीसरी बार अवहेलना करने पर उसकी दुकान लॉकडाउन अवधि तक के लिए बंद करा दी जाएगी। इसके अलावा खीरी टाउन एवं ओयल कस्बे का भ्रमण किया।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद डिप्टी कलेक्टर डॉ अमरेश को निर्देश दिए कि टीम के साथ पूरी बाजार का विधिवत निरीक्षण करें और तय व्यवस्था का पालन कराएं। उन्होंने नगर की देशी, विदेशी मदिरा और बीयर के दुकानों एवं मॉडल शाप का भी निरीक्षण किया। इसके बाद डीएम-एसपी ने लखीमपुर-सीतापुर बार्डर पर लगे बैरियरों का निरीक्षण किया। ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों को सैनिटाइजर एवं मास्क दिए और कहा कि ड्यूटी के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए। इसके बाद पुलिस चौकी ओयल एवं एलआरपी का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed