फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona

छूट में भी करना होगा लॉकडाउन का पालन

Sat, 02 May 2020 11:07 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 11:07 PM IST
विज्ञापन
corona
तिकुनियां/मितौली (लखीमपुर खीरी)। कोतवाली तिकुनियां परिसर में एसडीएम ओपी गुप्ता ने व्यापारियों के साथ बैठक की। एसडीएम ने कहा कि जिला ग्रीन जोन में आ गया है। इससे कुछ छूट जरूर मिलेगी, लेकिन सामाजिक दूरी और मास्क पहनना अनिवार्य है। उन्होंने व्यापारियों से भी सुझाव मांगे।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि चार मई के बाद किराना, हार्डवेयर, बिजली उपकरण, मेडिकल सहित अन्य दुकानों को खोलने के लिए गाइडलाइन तैयार की जा रही है। निर्धारित समय पर दुकानें खोलना और सामाजिक दूरी का पालन कराना व्यापारियों की जिम्मेदारी होगी। दुकानों के खोलने और बंद करने के समय का निर्धारण होने पर सभी को अवगत कराया जाएगा। बैठक में सीओ प्रदीप कुमार वर्मा, प्रभारी निरीक्षक हनुमान प्रसाद, व्यापार मंडल के महामंत्री आशीष अग्रवाल, प्रधानपति अजय गर्ग, मुकेश अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, सुरेंद्र अग्रवाल, अनिल महावर आदि रहे।
विज्ञापन

मितौली तहसील सभागार में एसडीएम दिग्विजय सिंह ने व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर आगामी दिनों में आने वाले शासकीय निर्देशानुसार दुकानें खोलने की कार्ययोजना को लेकर चर्चा की। बैठक में अमित गुप्त, मुन्ना लाल सोनी, प्रदीप शाक्य आदि थे। एसडीएम ने कहा कि दुकान खोलें पर उन्हें साफ सुथरा रखें। व्यापार मंडल ने मांग की कि किराना की दुकानें सुबह छह बजे से 11 बजे तक और शाम पांच बजे से आठ बजे तक, अन्य दुकानें दोपहर 12 से शाम चार बजे तक खोली जाएं। जहां पर संकरे रास्ते हैं, वहां पर दुकानें पूर्व आदेश के अनुसार खोली जाएं। खाली पड़ी जमीन पर बाइक और साइकिल स्टैंड बनाया जाए। बैठक में एसओ अनिल सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीरा बाजार में वाहनों की एंट्री रहेगी बैन
बिजुआ भीरा थाना परिसर में व्यापारियों एवं पुलिस के बीच हुई बैठक में तय हुआ कि तीसरे लॉकडाउन में अगर छूट मिलती है तो भी सामाजिक दूरी को बनाए रखने के साथ दुकानों को खोला जाएगा। वहीं दुकानों के सामने खरीदारों की बाइक और चौपहिया वाहनों को रोकने के लिए एंट्री बैरियर लगाए जाएंगे। गोला क्षेत्राधिकारी रविंद्र वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में व्यापारियों और पुलिस के बीच बैठक में कोरोना महामारी से बचाव को लेकर चर्चा हुई। व्यापारियों से बात करके तय हुआ कि चार मई से जिन दुुकानों को खोले जाने का आदेश आएगा, उन्हें समयानुसार ही खोला जाएगा। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि व्यापारी सामाजिक दूरी का पालन करते हुए ही दुुकानों को खोलेंगे।
मैलानी: ग्रीन जोन का दर्जा बचाकर रखना अहम जिम्मेदारी: सीओ
सीओ गोला रविंद्र कुमार वर्मा ने कहां कि लॉकडाउन में प्रशासन की मुस्तैदी और आमजन के सहयोग से जिले को ग्रीन जोन का दर्जा मिल गया है। अब इसे बचाकर रखना एक अहम जिम्मेदारी होगी, तभी कोरोना से जंग जीती जा सकेगी। वह शनिवार को थाना परिसर में व्यापारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि यदि तीन मई के बाद लॉकडाउन में कुछ और दुकानों खोलने की छूट मिलती है, तब भी सामाजिक दूरी का पालन करना होगा और इसकी जिम्मेदारी संबंधित दुकानदार की होगी। दुकानदारों को दुकान के बाहर वालंटियर रखने होंगे, जो दुकान पर आने-जाने वालों को सामाजिक दूरी का पालन कराएंगे। उन्होंने चेताया कि यदि किसी दुकान पर सामाजिक दूरी का पालन होता नहीं मिला, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने व्यापारियों से लॉकडाउन का पालन कर प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। बैठक में पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि नीरज वाजपेई, सुनील चोपड़ा, मुकेश शर्मा, द्वारिका प्रसाद गोयल, राजेश शर्मा राजा भइया मौजूद रहे।

सब्जी की दुकानों का स्थान बदलेगा
तीन मई के बाद अगर लॉकडाउन में छूट मिलती है तो मेन मार्केट में लगने वाली सब्जी की दुकानें अन्यत्र लगेंगी। सीओ रविंद्र वर्मा ने बताया कि बाजार की सभी दुकानें खुलने पर सब्जी की दुकानें मेन मार्केट में लगने पर भीड़भाड़ बढ़ेगी। इसे देखते हुए उन्होंने प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार को सब्जी दुकानदारों से बात कर उनकी सहूलियत को देखते हुए सब्जी की दुकानें अन्यत्र लगवाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed