{"_id":"5ead9c9d8ebc3e908a71758b","slug":"corona-lakhimpur-news-bly404592855","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वारंटीन सेंटर में रहने वालों को तनाव न लेने की नसीहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वारंटीन सेंटर में रहने वालों को तनाव न लेने की नसीहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मोहम्मदी के यूडी विद्यालय में क्वारंटीन किए लोगों को तनाव से बचने की जानकारी दी गई। जिला अस्पताल के मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. अखिलेश शुक्ला ने क्वारंटीन सेंटर में रह रहे 77 मजदूरों को सामाजिक दूरी का पालन करते हुए कोरोना संक्रमण के लक्षण, कारण और बचाव के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कोरोना को लेकर दिमाग में किसी तरह का तनाव न लेने की नसीहत दी। कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जरूरत है शासन के दिशा निर्देशों का पालन करना। सभी लोग लॉकडाउन और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन अवश्य करें। डॉ. अखिलेश शुक्ला ने क्वारंटीन किए गए लोगों को हाथ धुलना, साफ-सफाई रखना, बार-बार नाक, मुंह और आंख को न छूने, नींद न आना, मन उदास रहना, घबराहट होने पर सरकारी अस्पताल या फिर जिला अस्पताल आने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि घर से बाहर मास्क लगाकर निकले, जहां भी जाएं वहां पर सामाजिक दूरी का पालन करें। इस दौरान टीम में अतुल पांडे एवं विवेक मित्तल मौजूद रहे।
गोला: योग के साथ होती है दिन की शुरुआत
लखीमपुर रोड स्थित सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है। जिसमें 96 प्रवासी क्वारंटीन किए गए हैं। एसडीएम अखिलेश यादव की निगरानी में यहां आइसोलेट किए गए लोगों के लिए सभी जरूरी प्रबंध किए गए हैं। क्वारंटीन सेंटर में सुबह 7:30 से 8:30 के बीच योग प्रशिक्षक महेंद्रनाथ पाठक और धर्मेंद्र त्रिपाठी योग प्राणायाम के साथ प्रवासियों के दिन की शुरुआत कराते हैं। खुटार रोड स्थित गुरु नानक कन्या डिग्री कॉलेज सेंटर पर डॉ. वैभव गंगवार ने आइसोलेट किए गए लोगों की काउंसलिंग की।
खमरिया: क्वारंटीन किए गए मजदूरों को कराया योगाभ्यास
महरिया स्थित सीताराम मनवार इंटर कॉलेज केंद्र पर गुरुवार को क्वारंटीन किए गए 33 मजदूरों की खमरिया सीएचसी की स्वास्थ्य टीम ने थर्मल स्क्रीनिंग कर जांच की। योग प्रशिक्षक विजय कुमार ने सभी को स्वस्थ रहने के लिए योगाभ्यास कराया। योग के बाद सीएचस अधीक्षक डॉ. वीके स्नेही ने बताया यह सभी मजदूर बहराइच में भी 14 दिन क्वारंटीन रहे हैं, लेकिन धौरहरा तहसील प्रशासन ने इन्हें सुरक्षा की दृष्टि से 14 दिन के लिए दोबारा क्वारंटीन किया है।
विज्ञापन
पलिया: क्वारंटीन केंद्र का निरीक्षण कर एसडीएम ने सुनीं समस्याएं
नगर के बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज में बनाए गए अस्थायी क्वारंटीन केंद्र का एसडीएम पूजा यादव व तहसीलदार आशीष कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। क्वारंटीन लोगों से भोजन को लेकर पूछताछ की तो लोगों ने बताया कि अब यहां भरपेट भोजन मिलता है। भोजन की गुणवत्ता भी ठीक बताई। साफ-सफाई व्यवस्था का भी एसडीएम ने निरीक्षण किया।