फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona

धौरहरा के लोगों को अभी सतर्क रहने की जरूरत

Sat, 02 May 2020 11:07 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 11:07 PM IST
विज्ञापन
corona
धौरहरा। जिले के ग्रीन जोन में आने के बाद भी अभी बेहद सतर्क रहने की जरूरत है, तभी आप अपने घर, परिवार और जिले को सुरक्षित रखने में कामयाब होंगे। एसडीएम और सीओ ने कहा कि कस्बे से जुड़ी सीतापुर और बहराइच सीमाएं लगने के कारण आवश्यक है कि सतर्कता बरती जाए।
विज्ञापन

इसी क्रम में बहराइच और सीतापुर सीमा पर चौकसी और बढ़ा दी गई है। इन सीमाओं पर पूर्व की भांति चेकिंग और थर्मल स्क्रीनिंग जारी है। आवश्यक वस्तुओं की सेवाओं में लगे वाहनों के अलावा किसी भी वाहन का सीमा में प्रवेश वर्जित है। एसडीएम एस सुधाकरन ने बताया कि कस्बे में कुछ दुकानों को रोस्टर के हिसाब से आगामी तीन मई से खोलने की अनुमति दी गई है, लेकिन यह जरूरी है कि भीड़ न लगने पाए। कस्बे में वाहनों का प्रवेश वर्जित है, जो दुकानें खुलेंगी वहां सामाजिक दूरी जरूरी है।
विज्ञापन

ईसानगर में लगी भीड़ तो पुलिस ने दिखाई सख्ती
जिले के ग्रीन जोन में आने की खबर सुनते ही ईसानगर कस्बे में दुकानें खुलने लगीं। लोग घरों से निकल कर बाजार में आ गए। जिसपर प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने सख्ती दिखाई और लोगों को लॉकडाउन का पालन करने को कहा। पुलिस ने कस्बे में गश्त कर आवश्यक वस्तुओं के दुकानदारों को सामाजिक दूरी बनाए रखने के साथ ही दुकानें खोलने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed