{"_id":"5eac2e348ebc3e907d082545","slug":"corona-lakhimpur-news-bly404441268","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथ सैनिटाइज कर तापमान चेक कराओ, तब अंदर आओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथ सैनिटाइज कर तापमान चेक कराओ, तब अंदर आओ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जिला अस्पताल प्रशासन ने सख्ती करनी शुरू कर दी है। बेवजह अस्पताल आने वालों पर पाबंदी लगाते हुए मेन गेट बंद करा दिया है। सिर्फ मरीजों को ही अंदर आने की अनुमति दी जा रही है। इससे पहले उनके हाथ सैनिटाइज कराकर तापमान चेक किया जा रहा है।
जिला अस्पताल में रोजाना बेवजह लोगों का आना जाना होता था। इससे अस्पताल कर्मचारियों और मरीजों में संक्रमण होने का खतरा मंडराने लगा था। कोरोना संक्रमण को लेकर सीएमएस ने अस्पताल के दोनो गेट बंद करा दिए हैं। मेन गेट से उन्हीं लोगों का आने की अनुमति दी जा रही है जो बीमार है। इससे पहले उनके हाथों को सैनिटाइज कराके तापमान की माप की जा रही है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि कुछ लोग बिना कारण के ही अस्पताल में टहलते रहते थे, जबकि कोरोना संक्रमण को लेकर ऐसा करना उनके और मरीजों के लिए खतरनाक है। इसलिए मजबूरन गेट में ताला लगवाना पड़ा।
गेट से सिर्फ मरीजों को ही आने की अनुमति है। आने से पहले हाथों को सैनिटाइज कराने के साथ तापमान चेक करने के लिए एक कर्मचारी बैठा दिया है।
डॉ. आरसी अग्रवाल सीएमएस