{"_id":"5eac2ccc8ebc3e90586e6152","slug":"corona-lakhimpur-news-bly404440341","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रीन जोन में आए पर अभी छूट के लिए करना होगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रीन जोन में आए पर अभी छूट के लिए करना होगा इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। जनपद के ऑरेंज से ग्रीन जोन में पहुंचने से जिला प्रशासन समेत आमजन को राहत मिली है, लेकिन व्यापारियों और दुकानदारों को अभी कोई छूट नहीं मिलने वाली है। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा है कि लॉकडाउन के नियमों का पूरी तरह पालन करना होगा। जैसी व्यवस्थाएं चल रही हैं, वैसे ही चलेंगी। उनमें अभी कोई परिवर्तन नहीं होगा। उन्होंने कहा कि सरकार की गाइड लाइन आने के बाद क्षेत्र की परिस्थितियों के अनुसार छूट देने पर विचार किया जाएगा।
लाकडाउन का एक माह से अधिक समय बीत जाने के बाद से परेशान जनता और व्यापारियों को ग्रीन जोन में जाने के बाद राहत मिलने की काफी उम्मीद थीं। लोग समझ रहे थे ग्रीन जोन में जाते ही गैर जरूरी सामानों की भी दुकानें खुल जाएंगी, क्योंकि डीएम समेत आला अधिकारियों ने दो दिन पहले ग्रीन जोन में छूट देने को लेकर व्यापारियों संग बैठक की थी। इसके बाद गुरुवार की देर रात को सरकार ने ऑरेंज से ग्रीन जोन में शामिल होने वाले जनपदों की सूची जारी की, जिसमें लखीमपुर खीरी का नाम देखकर व्यापारियों से लेकर आम लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने सभी जनपदवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अभी लॉकडाउन की समयावधि तक अधिक सतर्कता बरतने की आवश्यकता है, क्योंकि एक भी गलती जनपद को फिर से ऑरेंज जोन में पहुंचा सकती है। इसलिए सभी लोग सामाजिक दूरी का पालन करते हुए कई बार हाथ धोते रहें, जो इस महामारी से बचाव का सबसे सफल मंत्र है। डीएम ने बताया कि जिन पांच अधिकारियों की कमेटी बनाई थी, वह जल्द ही बाजार का सर्वे कर रिपोर्ट सौपेंगी। उसके आधार पर खपरैला बाजार की किराना मंडी और गल्ला मंडी को बंद कराया जा सकता है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा ग्रीन जोन जनपदों के संबंध में गाइड लाइन जारी की जाएगी, जिसके बाद प्रदेश सरकार उसका अनुपालन कराएगी। उन्होंने व्यापारियों से अपील की है कि अभी पूर्व की भांति यथास्थिति बनाएं रखें। गाइड लाइन आने के बाद दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।