फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona

हरियाणा से वापस आए चार श्रमिकों का जांच को सैंपल भेजा

Thu, 30 Apr 2020 09:36 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
corona
धौरहरा (लखीमपुर खीरी)। हरियाणा से वापस आए 58 श्रमिक राजकीय इंटर कॉलेज में क्वारंटीन हैं। इनमें से चार श्रमिकों के सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ भेजे गए हैं। एसडीएम एस सुधाकरन ने बताया कि हॉट स्पाट होने की वजह से कसबा पूरी तरह से सील है। यहां किसी तरह की ढील नहीं दी जाएगी। इसके अलावा चंदपुरा गांव भी सील रहेगा।
विज्ञापन

इधर कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बाहर से आए 2900 लोगों को स्कूलों में क्वारंटीन किया गया था। इन्हें क्वारंटीन अवधि पूरी होने के बाद 14 दिनों के लिए होम क्वारंटीन किया गया है। इन्हें राशन की दिक्कत न हो इसके लिए प्रशासन ने लेखपालों के माध्यम से 2900 सौ परिवारों को राशन किट दीं। एसडीएम एस सुधाकरन ने बताया कि सभी को राशन किट दी जा चुकी है। यदि कोई और बाकी रह गया है तो वह कंट्रोल रूम में फोन कर प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन

अग्रिम आदेशों तक क्वारंटीन रहेंगे बिहार के तब्लीगी जमाती
दिल्ली के निजामुद्दीन से लौटे बिहार के तब्लीगी जमातियों की क्वारंटीन अवधि पूरी होने के बाद भी उन्हें अग्रिम आदेशों तक क्वारंटीन सेंटर में ही रहना होगा। इन्हीं तब्लीगी जमातियों में तीन की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। बाद में जो दो रिपोर्ट आईं वह निगेटिव निकलीं। एसडीएम एस सुधाकरन ने बताया कि कस्बे में क्वारंटीन बिहार के 14 तब्लीगी जमाती है, जिन्हें बिहार सरकार की अनुमति मिलने पर ही भेजा जाएगा। अभी अग्रिम आदेशों तक क्वारंटीन सेंटर पर ही रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहराइच सीमा पर सीओ ने की चेकिंग
बहराइच में मिले कोरोना पॉजिटिव की वजह से बहराइच सीमा पूरी तरह सील है। सीओ अभिषेक प्रताप सीमा पर पुलिस बल के साथ पहुंचे और चेकिंग की। सीओ अभिषेक प्रताप ने बताया कि जरूरी खाद्य पदार्थों के वाहन और इमरजेंसी सेवाओं को छोड़ कर सभी का प्रवेश वर्जित है। यह सीमा जिले के ग्रीन जोन आने तक बंद रहेगी।

मुफ्त राशन वितरण आज से
सरकार के आदेश पर कार्ड धारकों को फ्री राशन उपलब्ध कराने के लिए कोटेदारों को राशन उठान कराया जा चुका है, जो शुक्रवार से वितरित किया जाएगा। एसडीएम एस सुधाकरन ने बताया फ्री राशन वितरण में कोई धांधली न हो इसके लिए क्षेत्रीय लेखपालों और राजस्व निरीक्षकों को लगाया गया है। लेखपाल अपनी मौजूदगी में वितरण कराएंगे। वितरण की वीडियो रिकार्डिंग भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed