{"_id":"5ea85c358ebc3e90224c0b4d","slug":"corona-lakhimpur-news-bly4041406187","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य प्रमाण पत्र लाने पर ही नेपाल में मिलेगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य प्रमाण पत्र लाने पर ही नेपाल में मिलेगा प्रवेश
विज्ञापन
धनगढ़ी-नेपाल। कोरोना महामारी को फैलने से रोकने के लिए नेपाल स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी नए नियमों को लेकर सोमवार से मालवाहक वाहन गौरीफंटा बॉर्डर पर ही फंसे रहे, जिन्हें मंगलवार को त्रिनगर धनगढ़ी भंसार कार्यालय में हुई बैठक के बाद नेपाल में प्रवेश दिया गया।
मंगलवार को त्रिनगर भंसार धनगढ़ी कार्यालय पर कस्टम एजेंटों और भंसार के अधिकारियों के बीच वार्ता हुई, जिसमें गौरीफंटा बॉर्डर पर फंसे खड़े करीब 40 मालवाहक वाहनों को नेपाल स्वास्थ्य टीम द्वारा फार्म भरकर प्रमाण पत्र देने के बाद आने की छूट दी गई। आगे से भारत के स्वास्थ्य विभाग द्वारा ही कोरोना निसंक्रमण प्रमाण पत्र दिए जाने पर गाड़ियों को प्रवेश देने के लिए कहा गया है।