फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona

बहराइच के कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए 15 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव

Sun, 26 Apr 2020 09:01 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 09:01 PM IST
विज्ञापन
corona
धौरहरा (लखीमपुर खीरी)। बहराइच के नानपारा में मिले कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए धौरहरा क्षेत्र के गांव चंदपुरा के क्वारंटीन किए गए एक ही परिवार के 15 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे प्रशासन ने राहत महसूस की है। फिलहाल प्रशासन यहां अभी कोई ढील देने के मूड में नही है। प्रशासन ने यहां 17 लोगों को क्वारंटीन कर 15 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे थे।
विज्ञापन

बहराइच के एक रिश्तेदार के संपर्क में आने के कारण रमियाबेहड़ ब्लॉक के चंदपुरा गांव के एक ही परिवार से 16 लोगों के अलावा एक अन्य व्यक्ति को पुलिस ने कस्बे के राजकीय इंटर कॉलेज में क्वारंटीन किया था और 15 लोगों के ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजे थे। शनिवार रात आई रिपोर्ट में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई, जिससे प्रशासन ने राहत की सांस ली है, बावजूद इसके गांव को पूर्व की भांति ही सील रखने का निर्णय किया है। इसी क्रम में एसडीएम और सीओ ने गांव में भ्रमण कर लोगों को घरों में ही रहने की हिदायत दी। रविवार दोपहर एसडीएम एस सुधाकरन और सीओ अभिषेक प्रताप गांव चंदपुरा पहुंचे और लोगों से अपील करते हुए कहा कि गांव पूर्व की तरह ही सील रहेगा। गांव के लोग लॉकडाउन का पालन करें। एसडीएम एस सुधाकरन ने बताया कि क्वारंटीन किए गए 15 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। गांव में सब्जी राशन सहित जरूरी चीजों के लिए होम डिलीवरी चालू रहेगी। इसके अलावा यदि किसी को कोई समस्या है तो वह कंट्रोल रूम में फोन कर बताए। उसका निराकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीमें कर रही स्क्रीनिंग
धौरहरा कस्बे की मस्जिदों में मिले बिहार के 12 तब्लीगी जमातियों में तीन की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने की वजह से कस्बे में चार मोहल्लों को हॉटस्पाट घोषित कर सारी सीमाएं पुलिस ने सील कर दी थीं। क्षेत्र का दूसरा गांव चंदपुरा हॉटस्पाट घोषित हुआ। यहां पर बहराइच में मिले एक कोरोना संक्रमित के अपनी ससुराल में आने की वजह से पूरे गांव को सील कर दिया गया। यहां उस परिवार के लोगों को क्वारंटीन भी किया गया। गांव में पुलिस तैनात है। स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर स्क्रीनिंग भी कर रही है। गांव को सैनिटाइज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहराइच सीमा पर किसानों की हो रही थर्मल स्क्रीनिंग
बहराइच और श्रावस्ती में मिले कोरोना संक्रमितों की वजह से तहसील प्रशासन ने बहराइच और सीतापुर की सीमाओं को सील कर दिया था। सीतापुर के नदी इलाकों में नाव से आवाजाही भी बंद कर दी गई। जबकि बहराइच के जालिम नगर पुल पर बैरिकेडिंग कर पूरी तरह सील कर दिया गया। यहां पुल के उस पार अपने खेतों को जाने वाले किसानों की भी स्वास्थ्य विभाग की टीम थर्मल स्क्रीनिंग कर रही है। सीओ अभिषेक प्रताप और प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने सिसैया चौराहा पर चेकिंग कर कई वाहनों को सीज किया। सीओ अभिषेक प्रताप सिंह ने कहा कि सभी लोग लॉकडाउन का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed