{"_id":"5ea456138ebc3e9025769414","slug":"corona-lakhimpur-news-bly4038174195","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंच पैकेट नहीं, अब जरूरतमंदों को मिलेगी राशन किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंच पैकेट नहीं, अब जरूरतमंदों को मिलेगी राशन किट
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लॉकडाउन अवधि में गरीब, निराश्रितों को पका भोजन पैकेट देने पर शासन ने रोक लगाई है। इसके स्थान पर कच्ची खाद्य सामग्री किट बांटने के निर्देश दिए गए हैैं। किट में पांच-पांच किलोग्राम आटा-चावल, एक किलोग्राम दाल, एक लीटर सरसों तेल, एक किलोग्राम नमक, तीन किलो आलू समेत हल्दी, मिर्चा, धनिया सहित नौ आइटम शामिल किए गए हैं। जिनके पास राशन कार्ड नहीं हैं, उन्हें यह किट दी जाएगी।
डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने कोविड 19 के चलते शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे कमजोर परिवारों को जिनका राशन कार्ड नहीं बना है, उन्हें निशुल्क अनाज किट उपलब्ध कराने के सभी एसडीएम को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा ऐसे समस्त परिवारों, जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है और उनके पास राशन कार्ड उपलब्ध नहीं है, उन्हें चिह्नित करेंगे। ग्राम पंचायतवार संकलित सूची बीडीओ के माध्यम से परियोजना निदेशक डीआरडीए को उपलब्ध कराएंगे। इसी प्रकार शहरी क्षेत्रों में निकाय से संबंधित अधिशासी अधिकारी अपनी सूची संबंधित एसडीएम को प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने बताया कि पात्र व्यक्तियों की अंतिम सूची हो जाने पर शासन के निर्देशानुसार भोजन सामग्री की मांग पर निर्धारित मात्रा उपलब्ध कराई जाएगी।