{"_id":"5ea1c1f48ebc3e90ae67afd3","slug":"corona-lakhimpur-news-bly4036040114","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस अधिकारियों ने मौके पर जाकर श्रमिकों से लिए बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस अधिकारियों ने मौके पर जाकर श्रमिकों से लिए बयान
विज्ञापन
कुकरा। बांकेगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत खजुआ के मजरा मदराया गांव में ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम रोजगार सेवक में हुए विवाद पर अधिकारियों ने दोनों पक्षों से घटना की जानकारी कर मौके पर जाकर श्रमिकों के बयान दर्ज किए हैं।
बुधवार को मदराया गांव में तालाब पर 21 मनरेगा मजदूर बिना मुंह ढके काम कर रहे थे। ग्राम पंचायत अधिकारी अजय सिंह के पूछने पर रोजगार सेवक अजय कुमार यादव से बात बढ़ने पर मारपीट हो गई थी जिसमें दोनों चोटिल हुए और उनके कपड़े तक फट गए थे। बांकेगंज सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों पक्षों ने मैलानी थाना जाकर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी। मैलानी एसओ अशोक कुमार यादव ने घटनास्थल पर आकर काम कर रहे मनरेगा मजदूरों के बयान दर्ज किए हैं। वहीं बांकेगंज ब्लॉक सभागार में ब्लाक और प्रशासनिक अधिकारी ने दोनों पक्षों की बात सुनी है। बताया जाता है कि सरकारी कर्मचारी होने के नाते कोई भी समझौता करने पर तैयार नहीं है।