फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona

आठ दिन पहले धौरहरा आया था बहराइच में मिला पॉजिटिव

Thu, 23 Apr 2020 10:12 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
corona
धौरहरा (लखीमपुर खीरी)। पड़ोसी जिले बहराइच के नानपारा तहसील क्षेत्र के एक व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद धौरहरा पुलिस ने उसकी ससुराल के 15 लोगों को क्वारंटीन किया है। वह आठ दिन पहले अपनी ससुराल गांव चंदपुरा आया था और दो दिन वहां रहा था। प्रशासन ने गांव को सील कर पुलिस तैनात कर दी है। इसके अलावा सीमा पर सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन

एसडीएम एस सुधाकरन ने बताया कि बहराइच जिले के नानपारा तहसील के एक युवक की बृहस्पतिवार को रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। बहराइच पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने धौरहरा तहसील क्षेत्र के गांव चंदपुरा स्थित ससुराल में आठ दिन पहले आने और वहां दो दिन रहने की बात बताई। इस पर उसकी ससुराल के 15 लोगों को कसबे के राजकीय इंटर कॉलेज में क्वारंटीन किया गया है। सभी का ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा। एहतियातन गांव को सील कर दिया गया है। सभी को घरों में रहने की हिदायत देते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

इधर, बहराइच और श्रावस्ती जिलों में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद धौरहरा तहसील की सीमाओं पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। एएसपी शैलेंद्र लाल ने गुरुवार को बहराइच सीमा का निरीक्षण किया। वाहनों को रोककर उसमे बैठे लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बे में मिले तब्लीगी जमातियों में से तीन की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद धौरहरा तहसील क्षेत्र को सील कर दिया गया था। कस्बे में हॉट स्पाट घोषित कर कस्बे के तीन किलोमीटर क्षेत्र समेत सीतापुर और बहराइच की सीमाएं सील कर दी गईं थीं। बाद में तीनों जमातियों की दो रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली पर गुरुवार को बहराइच और श्रावस्ती में कई लोगों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया। सीमा पर बहराइच-श्रावस्ती से आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग भी कराई गई। गुरुवार की दोपहर पहुंचे एएसपी शैलेंद्र लाल ने सीमा का निरीक्षण किया। सीओ अभिषेक प्रताप को दिशा-निर्देश दिए। सीओ ने बताया कि बहराइच की ओर से आने वाले सभी वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया है। यदि कोई विषम परिस्थितियों में इस मार्ग से निकल रहा है तो उसे थर्मल स्क्रीनिंग कराने के बाद ही जाने दिया जा रहा है।

------
बहराइच सीमा पर तैनात हुई मेडिकल टीम
एसडीएम एस सुधाकरन ने बताया कि बहराइच और श्रावस्ती जिलों में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद सीमा पर निगरानी बढ़ा दी गई है। ईसानगर और बहराइच की पुलिस संयुक्त रूप से तैनात है। बहराइच और श्रावस्ती के साथ ही नेपाल राष्ट्र को जोड़ने वाले इस मार्ग को प्रशासन काफी संवेदनशील मान रहा है। इस कारण इस सीमा पर सीओ अभिषेक प्रताप खुद निगरानी कर रहे हैं। एसडीएम ने बताया यहां पर स्वास्थ्य टीम को तैनात कर लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई जा रही है। किसी को भी इस सीमा से निकलने की इजाजत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed