{"_id":"5ea067378ebc3e905528d391","slug":"corona-lakhimpur-news-bly4034918103","type":"story","status":"publish","title_hn":"मास्क न लगाने पर ग्राम पंचायत अधिकारी और रोजगार सेवक भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मास्क न लगाने पर ग्राम पंचायत अधिकारी और रोजगार सेवक भिड़े
विज्ञापन
कुकरा। बांकेगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत खजुआ के मजरा मदराया गांव के समीप तालाब पर मजदूरों के मास्क न लगाने पर ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम रोजगार सेवक में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में हुई मारपीट में दोनों के कपड़े तक फट गए और घायल हो गए। पुलिस ने दोनों का बांकेगंज सीएचसी भेज उपचार कराया।
मदराया गांव में तालाब पर 21 मनरेगा मजदूर काम कर रहे थे। ग्राम रोजगार सेवक अजय कुमार यादव और मुंशी सुनील कुमार ग्राम मूड़ा मजदूरों के पास थे। इसी बीच ग्राम पंचायत अधिकारी अजय सिंह मनरेगा कार्य को देखने तालाब पर पहुंचे। उन्होंने रोजगार सेवक से पूछा कि सभी लेबरों को मास्क लगाने के लिए दिए थे। लेकिन यहां कोई मास्क लगाए नहीं है। इसी बात को लेकर रोजगार सेवक और ग्राम पंचायत अधिकारी का विवाद होने लगा। आरोप है कि दोनों के बीच धक्कामुक्की व मारपीट होने से वह दोनों घायल हो गए। मजदूरों की सूचना पर स्थानीय पुलिस चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार त्यागी मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस से दोनों घायलों को सीएचसी बांकेगंज भेज उपचार कराया।