{"_id":"5ea063b28ebc3e90a17578d4","slug":"corona-lakhimpur-news-bly403488914","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वारंटीन केंद्र: झेल रहे मच्छरों के दंश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वारंटीन केंद्र: झेल रहे मच्छरों के दंश
विज्ञापन
पलियाकलां। शहर के बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज में बनाए गए क्वारंटीन केंद्र का डीएम व एसपी ने जायजा लिया। यहां ठहराए गए लोगों की समस्याएं सुनीं। अधिकतर लोगों का कहना था मच्छरों का प्रकोप होने से यहां रहना दूभर हो गया है। इसके अलावा खाने-पीने की समस्या के बारे में भी जानकारी दी। ऐसे में डीएम ने सभी समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया।
डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह व एसपी पूनम ने शहर के बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज में बनाए गए अस्थायी क्वारंटीन केंद्र का जायजा लिया। यहां रुकने वालों से उनकी समस्याएं भी सुनीं। क्वारंटीन में रुकने वाले लोगों ने कम मात्रा में भोजन मिलने, मच्छरों की भरमार समेत अन्य कई समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा। डीएम ने कम मात्रा में भोजन मिलने की शिकायत पर एसडीएम पूजा यादव से दो निर्धारित समय पर खाना भेजने के साथ ही उसकी मात्रा बढ़ाने के निर्देश दिए। क्वाइल का वितरण करने को भी कहा। साथ ही केंद्र पर फलों का ठेला भेजने के निर्देश दिए। डीएम का कहना था कि डाकघर को निर्देशित करें कि वह यहां पर कैंप लगाकर जिन-जिन लोगों को अपने खातों से रुपये निकालने हैं उनको सुविधा उपलब्ध कराएं। एसपी पूनम ने सीओ राकेश कुमार नायक को निर्देशित किया कि दिन में तीन टाइम क्वारंटीन केंद्र में आकर यहां की व्यवस्थाएं देखें और यहां रुकने वालों की समस्याएं पूछें। अगर कोई दिक्कत आ रही है तो उसका निस्तारण भी करें। डीएम और एसपी ने यहां की व्यवस्थाएं जानने के लिए क्वारंटीन केंद्र में रुके हुए दो-तीन लोगों के मोबाइल नंबर भी लिए ताकि उनके पास फोन कर यहां की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ले सकें। इससे पहले थाना परिसर का भी डीएम व एसपी ने निरीक्षण किया। साथ ही सभी सिपाहियों व दरोगाओं से मास्क व सैनिटाइजर साथ रखने की बात कही। इस मौके पर तहसीलदार आशीष कुमार सिंह अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
निघासन: आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण
निघासन में डीएम और एसपी ने राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में आइसोलेशन वार्ड का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वहां पर सब कुछ सही पाया गया। मजदूरों के पूड़ी खाने से मना करने पर एसडीएम ओपी गुप्ता और तहसीलदार धर्मेंद्र पांडे ने रोटी की व्यवस्था करवाकर मजदूरों को खिलवाई।
विज्ञापन
डीएम शैलेंद्र सिंह और एसपी पूनम सबसे पहले एसडीएम कक्ष में पहुंचे। वहां पर एसडीएम से करीब आधा घंटे तक जानकारी ली। इस दौरान एसडीएम ने बताया कि कोटेदारों के पास पर्याप्त अनाज है। जरूरतमंदों को अनाज दिया जाएगा। एसडीएम ने बताया कि 2601 लोगों को क्वारंटीन किया गया था। उनको अधिक राशन देने के लिए लेखपालों से कहा गया है। इसके अलावा पात्र लोगों को भी राशन की किट देने के लिए चिह्नित किया जा रहा है। डीएम-एसपी ने लुधौरी के आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया। वहां पर सब सही पाया गया। कुछ मजदूरों ने गर्मी के चलते पूड़ी खाने से मना कर दिया तो उनके लिए रोटी की व्यवस्था कराने के लिए डीएम ने एसडीएम से कहा। डीएम के आदेश के आधे घंटे बाद रोटी की व्यवस्था की गई।
महेवागंज: शिफ्ट किए गए 21 क्वारंटीन लोग
महेवागंज (लखीमपुर खीरी) में शारदानगर क्षेत्र के गांव सुहेला में पांच रोज पहले क्वारंटीन किए गए 21 लोगों ने खाना और पानी न मिलने की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी। डीएम ने शिकायत को संज्ञान में लेकर सदर तहसीलदार को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे। मंगलवार देर शाम को प्रशासन ने सभी 21 क्वारंटीन लोगों को बाथम वैश्य धर्मशाला में स्थानांतरित कर दिया। यह जानकारी
चौकी प्रभारी शारदानगर महेश गंगवार ने दी। उधर बड़ा गांव स्थित कवारंटीन सेंटर में रखे गए आठ लोगों ने भी ऐसी शिकायत की है। ग्राम प्रधान का कहना है कि यहां रुके लोगों को भोजन पानी दिया जा रहा है।