{"_id":"5e8ca18a8ebc3e78b12b3120","slug":"corona-lakhimpur-news-bly401993346","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली आकर रुके युवक को कराया क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली आकर रुके युवक को कराया क्वारंटीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरधान। दिल्ली के निजामुद्दीन की मरकज के पास से 20 दिन पहले लौटकर गांव आए युवक की जानकारी जब हुई तो ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। चेकअप कराने के बाद उसे क्वारंटीन कराया गया है। डॉक्टर ने ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजा है।
प्रभारी निरीक्षक विमल गौतम ने बताया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 35 वर्षीय युवक 14 मार्च को दिल्ली में मरकज के पास रहने वाले अपने भाई से मिलने गया था। मरकज में भी जाना चाहता था, लेकिन बंद होने पर 18 मार्च को वापस लौट आया था। मोबाइल के लोकेशन से इसकी जानकारी पुलिस को हुई। पूछताछ में युवक ने वहां जाने की बात बताई है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित वाजपेई ने बताया डाक्टरों की टीम के साथ उसका चेकअप किया गया है। अभी तो फिलहाल कोरोना के लक्षण नहीं मिले हैं। सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। 18 मार्च से वह घर रुका है। इसलिए उसके परिवार के सभी सदस्यों को भी विद्यालय करनपुर में बने क्वारंटीन सेंटर पर रोके जाने की व्यवस्था की जा रही है।