फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona

पलिया में भेष बदलकर खरीदारी करने निकले तहसीलदार व सीओ

Sat, 04 Apr 2020 06:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
corona
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। कोरोना वायरस को लेकर लॉकडाउन में दुकानों पर कालाबाजारी न हो इसके लिए तहसीलदार व सीओ ने सादी वर्दी में दुकानों पर जाकर खरीदारी की। दोनों अफसरों ने करीब 20 दुकानों पर जाकर जायजा लिया। हालांकि कई दुकानदारों ने उनको पहचान लिया जिससे उनको मानक के अनुसार ही निर्धारित मूल्य पर सामान दिया।
विज्ञापन

बता दें कि कोरोना को लेकर लगाए गए लॉकडाउन में कालाबाजारी की शिकायतें लगातार आ रही हैं। मानक के अनुसार मूल्य निर्धारित कर सरकार ने खाद्य सामग्री की बिक्री करने के निर्देश दिए हैं लेकिन इसके बाद भी कुछ लोग मनमाने दामों पर वस्तुओं को बेच रहे हैं। जिससे आम जनता को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इसी क्रम में तहसीलदार आशीष कुमार सिंह, सीओ राकेश कुमार नायक ने सादी वर्दी में भेष बदलकर बाइक से थोक व फुटकर दुकानों पर सामान खरीदने पहुंचे। लगभग बीस पहुंचे। कुछ दुकानदार ने दोनों अफसरों को पहचान लिया और उचित दर पर ही रोजमर्रा का सामान बेचा। तहसीलदार व सीओ ने बताया कि एहतियात के तौर पर सादी वर्दी में सिपाहियों को लगाया गया है जो लगातार दुकानों पर निगाह रखे हैं। अगर किसी भी प्रकार की लिखित शिकायत मिलती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed