{"_id":"5e80811b8ebc3e76840fbd5c","slug":"corona-lakhimpur-news-bly4010653113","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की जंग जीतने को हेल्थ विभाग ने कसी कमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की जंग जीतने को हेल्थ विभाग ने कसी कमर
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कोरोना को महामारी घोषित किया जा चुका है। इसका संक्रमण रोकने के लिए लॉकडाउन है। ऐसे में अन्य राज्यों में जिले के रहने वालों ने बड़ी संख्या में घर वापसी करनी शुरू कर दी है। इसको लेकर जिला प्रशासन बेहद चौकन्ना है। हालांकि अब तक जिले में एक ही व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। मगर, दूसरों राज्यों एवं जिलों से आने वालों को लेकर जिला प्रशासन पूरी एहतियात बरत रहा है। विषम परिस्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। जिला प्रशासन ने जिला अस्पताल एवं सीएचसी पीएचसी में आइसोलेशन वार्ड आरक्षित करते हुए जिले के चार निजी अस्पतालों के चार सौ बेड आरक्षित कर लिए हैं, जिससे विषम स्थिति में लोगों को भर्ती कर इलाज उपलब्ध कराया जा सके।
अस्पताल बेड
मेहता मिलेनियम हॉस्पिटल, लखीमपुर - 100
शिफा नर्सिंग होम, महेवागंज 100
वनबीट दशमेश हॉस्पिटल, भीरा 150
सृजन हॉस्पिटल, लखीमपुर खीरी 50
जिला अस्पताल में तैयार आइसोलेशन वार्ड
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरसी अग्रवाल ने बताया कि कोरोना से निपटने के लिए तैयारी कर ली गई है। अस्पताल में संभावित कोरोना संक्रमित को भर्ती करने के लिए कोरोना वार्ड और आइसोलेशन वार्ड तैयार है।
विज्ञापन
अस्पताल बेड
मेहता मिलेनियम हॉस्पिटल, लखीमपुर - 100
शिफा नर्सिंग होम, महेवागंज 100
वनबीट दशमेश हॉस्पिटल, भीरा 150
सृजन हॉस्पिटल, लखीमपुर खीरी 50
जिला अस्पताल में तैयार आइसोलेशन वार्ड
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरसी अग्रवाल ने बताया कि कोरोना से निपटने के लिए तैयारी कर ली गई है। अस्पताल में संभावित कोरोना संक्रमित को भर्ती करने के लिए कोरोना वार्ड और आइसोलेशन वार्ड तैयार है।
विज्ञापन