फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Corona infection confirmed in 299 people including nine children, 46 teenagers

नौ बच्चों, 46 किशोर सहित 299 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि

Sun, 23 Jan 2022 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Corona infection confirmed in 299 people including nine children, 46 teenagers
लखीमपुर खीरी। जिले में कोरोना की रफ्तार बढ़ती जा रही है। शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में 299 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसमें नौ बच्चे और 46 किशोर-किशोरियां है। इससे जिले में अब संक्रमितों का आंकड़ा 2,018 हो गया है।
विज्ञापन

सूचना विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को 1,584 लोगों की कोविड जांच रिपोर्ट आई। इसमें 249 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। जबकि एंटीजन जांच में 26 और निजी लैब से आई जांच रिपोर्ट में 24 अन्य लोग संक्रमित मिले। शनिवार को एक साथ 299 लोगों में संक्रमण की पुष्टि होने से जिले में कोरोना पॉजिटिवों की संख्या का आंकड़ा 2,018 पहुंच गया। हालांकि राहत सिर्फ इतनी है कि स्वास्थ्य विभाग की देेखरेख में 576 लोग होम क्वारंटीन रहकर ही स्वस्थ हो गए हैं। जबकि जिले में 1437 एक्टिव संक्रमित स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का कारण बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed