फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Corona in Khiri

जहां कोराना का खतरा ज्यादा.. वहीं लापरवाही

Sun, 27 Dec 2020 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 12:37 AM IST
विज्ञापन
Corona in Khiri
लखीमपुर के मेन रोड पर बिना मास्क के जाते बाइक सवार - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। ब्रिटेन में कोरोना के नए स्वरूप की वजह से हालात बेहद खराब होते दिख रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी लोग सजग नहीं हो रहे हैं। जहां पर कोरोना फैलने का अधिक खतरा है, वहीं पर लापरवाही देखने को मिल रही है। किसानों के आंदोलन में कानून व्यवस्था बनाए रखने में लगे प्रशासन और पुलिस अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

ब्रिटेन में कोरोना के नए स्वरूप में आने की वजह से हालात एक बार फिर खराब होते दिख रहे हैं। क्रिसमस के पहले ब्रिटेन से मेरठ लौटे एक परिवार के तीन लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। हालांकि ब्रिटेन से लखीमपुर खीरी में किसी के आने का कोई मामला सामने नहीं आया है, फिर भी कोरोना के नए स्वरूप को लेकर प्रदेश सरकार ने हाई अलर्ट जारी कर रखा है, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। पहले की अपेक्षा अब और अधिक लोग लापरवाह हो गए हैं और कोई सतर्कता और सावधानी नहीं बरत रहे हैं। बाजार, अस्पताल, रोडवेज, निजी बस स्टाप आदि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर कोविड-19 के नियमों का पालन करना लोग भूल गए हैं। दुकानों पर न तो उचित दूरी रखी जा रही है और न ही सैनिटाइजर आदि की कोई व्यवस्था है। थर्मल स्क्रीनिंग, हैंड सैनिटाइजर, मास्क की व्यवस्था लगभग समाप्त हो गई है। इक्का-दुक्का लोग ही मास्क लगाकर सड़कों पर दिखते हैं।
विज्ञापन

-
मास्क और उचित दूरी बहुत जरूरी
कोराना संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है। इसके बाद भी लापरवाही की जा रही है। यह ठीक नहीं है। प्रशासन इसका कड़ाई से पालन कराए।
-रमाशंकर पांडेय
-
लापरवाही पड़ेगी भारी
लोग न तो उचित दूरी रख रहे हैं न ही मास्क लगा रहे हैं। यह लापरवाही भारी पड़ सकती है। प्रशासन नियमों को कड़ाई से पालन कराए।
-सैय्यद अकरम, दवा व्यवसाई
-
सावधानी ही बचाव
कोरोना संक्रमण से खुद और परिवार को सुरक्षित रखने के लिए सावधानी बहुत जरूरी है। मास्क और उचित दूरी रखने से ही कोरोना से बचा जा सकता है।
-जावेद अहमद
-
सावधानी ही दवा
कोराना संक्रमण भले ही कम हो गया है। फिर भी हम लोगों को काफी सचेत रहना होगा। मास्क लगाना और उचित दूरी बनाए रखना काफी जरूरी है। सावधानी ही कोरोना से बचने की दवा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-यशोदानंदन मिश्रा
-
ब्रिटेन में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस का जो नया स्वरूप मिला है। वह बेहद खतरनाक बताया जाता है। सतर्कता बरतकर हर वायरस को हराया जा सकता है। इसके लिए जरूरी है कि कोविड-19 के नियमों का पालन करें और बिना मास्क घर से बाहर बिल्कुल न निकलें।
-डॉ. आरसी अग्रवाल सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed