फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Corona in Khiri

कोरोना संक्रमण: बच्चों को खतरा जान डीआईओएस स्कूल पहुंचे, टीचर-स्टाफ तक बिना मास्क मिले

Tue, 08 Dec 2020 06:27 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
Corona in Khiri
लखीमपुर जीजीआईसी में छात्राओं को मास्क लगाने की हिदायत देते डीआईओएस - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। रविवार को एक निजी स्कूल के सात छात्रों के कोरोना संक्रमित होने का मामला सामने आने के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग हरकत में आ गया है। सोमवार को डीआईओएस ने शहर के पांच विद्यालयों में आकस्मिक निरीक्षण किया, जिसमें ज्यादातर स्कूलों में कोरोना गाइडलाइन का पालन होता नहीं मिला। जिसके बाद डीआईओएस ने स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और स्टाफ को कोरोना को लेकर पूरी सावधानी बरतने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सोमवार को डीआईओएस ने कोविड-19 को लेकर जारी गाइडलाइन के पालन की हकीकत जानने के लिए शहर के तीन बालिका इंटर कॉलेजों और दो अन्य विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकतर स्कूलों में संक्रमण से बचाव को लेकर बेहद लापरवाही मिली। स्कूलों में न तो विद्यार्थी मास्क लगाए मिले और न ही शिक्षिकाएं और अन्य कर्मचारी। यही नहीं क्लास रूम में भी छात्राओं के बीच सामाजिक दूरी का पालन होता नहीं मिला। प्रधानाचार्य और शिक्षिकाएं भी मास्क नहीं लगाए थे । सात छात्रों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद भी विद्यालयों में हो रही लापरवाही पर डीआईओएस ने चिंता जताई। कहा-सोचने वाली बात यह है कि विद्यार्थियों को संक्रमण से बचाने के लिए जिन शिक्षक, शिक्षिकाओं की जिम्मेदारी है, वही लापरवाह हैं। गाइड लाइन का उल्लंघन मिलने पर डीआईओएस ने नाराजगी जताते हुए प्रधानाचार्यों को स्वयं सतर्क रहकर विद्यार्थियों को बचाव के प्रति जागरूक करने की नसीहत दी।
विज्ञापन

-
जीजीआईसी, 11:00 बजे: छात्राओं को सामाजिक दूरी का पालन कराने की दी नसीहत
जीजीआईसी पहुंचे डीआईओएस को क्लास रूम में कोविड-19 की गाइड लाइन का उल्लंघन होता मिला। उन्होंने छात्राओं को क्लास रूम में मास्क लगाने के साथ सामाजिक दूरी का पालन करते हुए बैठने की नसीहत देकर थोड़ी थोड़ी देर बाद हाथ सैनिटाइज करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
सनातन धर्म बालिका इंटर कॉलेज, 11:30 बजे: कोरोना से बचाव के लेकर प्रधानाचार्य से पूछताछ
सनातन धर्म बालिका इंटर कॉलेज में डीआईओएस सीधे क्लास रूम पहुंचे। उन्होंने सामाजिक दूरी का पालन होता देख प्रसन्नता जाहिर की। प्रधानाचार्य शिप्रा बाजपेई से क्लास रूम को सैनिटाइज कराने आदि के बारे में जानकारी लेकर सावधानी बरतने के निर्देश दिए।
.......
भगवानदीन आर्य कन्या इंटर कॉलेज, 12:00: डीआईओएस को देख मास्क लगाने के लिए भागे कर्मचारी
आर्यकन्या इंटर कॉलेज में कर्मचारी और शिक्षिकाएं डीआईओएस को बिना मास्क लगाए मिले। इस पर जब डीआईओएस ने टोका तो कर्मचारी मास्क लगाने के लिए भागने लगे तो कुछ ने जेब में रखा मास्क निकालकर लगा लिया। डीआईओएस ने कोरोना से बचाव को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
-
जितने छात्र संक्रमित मिले हैं उनके परिजनों की जांच कराने के साथ संपर्क में आने वालों को ट्रैस कराया जा रहा है। कुछ छात्र सीतापुर जिले के हैं। इसके लिए संबंधित सीएमओ को अवगत करा दिया है, जिससे उनके परिजन और संपर्क में आने वालों की जांच हो सके।

-डॉ. मनोज अग्रवाल, सीएमओ
-
निरीक्षण के दौरान कई स्कूलों में लापरवाही मिली। छात्राओं के साथ शिक्षिकाएं भी न तो मास्क लगाए हुए थीं और न ही सामाजिक दूरी का पालन हो रहा था। शिक्षिकाओं को स्वयं सतर्क रहकर छात्राओं को कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक करना चाहिए, जिससे छात्राएं घर से स्कूल आते जाते समय भी मास्क लगाए रहें।
-हयात अली अंसारी, प्रभारी डीआईओएस

लखीमपुर जीजीआईसी में बिना मास्क लगाए धूप में बैठी प्रधानाचार्य और शिक्षिकाएं। संवाद

लखीमपुर जीजीआईसी में बिना मास्क लगाए धूप में बैठी प्रधानाचार्य और शिक्षिकाएं। संवाद- फोटो : LAKHIMPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed