फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Corona in Khiri

कोरोनाकाल में विवाह: कोरोना के कारण मजबूरी, अब तो दिल्ली के रिश्तेदारों से बना रहे दूरी

Sun, 29 Nov 2020 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
Corona in Khiri
Corona in Khiri
लखीमपुर खीरी। देश की राजधानी में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों से जिले में रहने वालों की उनके दिल्ली में रह रहे रिश्तेदारों से दूरियां बढ़ गईं हैं। संक्रमण का लोगों में इस कदर खौफ है कि वे दिल्ली और एनसीआर में रह रहे सगे संबंधियों को वैवाहिक समारोह का निमंत्रण देने से बचने लगे हैं। आयोजकों को इस बात का डर है कि कहीं इन मेहमानों को बुलाने से रंग में भंग न पड़ जाए। इसलिए कुछ लोगों ने तो शादी समारोह की सूची से दिल्ली और एनसीआर में रह रहे मेहमानों के नाम बाहर कर दिए हैं।
विज्ञापन

शादी समारोह ही नहीं मुंडन व जन्मदिन के मांगलिक कार्यक्रम में अपनों को शामिल करने के लिए लोग निमंत्रण देने के साथ फोन कर आने का दबाव बनाते थे। मगर, कोरोनाकाल में लोग संक्रमण से इस कदर खौफ में हैं कि विवाह जैसे कार्यक्रम में भी दिल्ली, एनसीआर में रहने वाले सगे संबंधियों से दूरी बनाने लगे हैं। शासन ने विवाह कार्यक्रम में सीमित संख्या में लोगों के शामिल होने की शर्त रखी है। एक तरफ मेहमानों की संख्या का सीमित होना और दूसरी तरफ दिल्ली एनसीआर में कोरोना का कहर देखकर जिले के लोग बेहद सतर्क हैं। ऐसे में जिन घरों में वैवाहिक समारोह होना है, उन्होंने दिल्ली, नोयडा, गुड़गांव आदि में रह रहे रिश्तेदारों से दूरी बनाकर निमंत्रण की सूची से उनके नाम तक बाहर कर दिए हैं।
विज्ञापन

......
केस-1
लखीमपुर निवासी एक महिला का कहना है कि उनके बेटे की शादी 30 नवंबर को है। बड़ी हसरत थी कि धूमधाम से शादी समारोह करेेंगे, लेकिन कोरोना ने सब पर पानी फेर दिया। 200 लोगों की शर्त और दिल्ली में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए नोएडा और दिल्ली में रहने वाले रिश्तेदारों को बुलाने की हिम्मत नहीं हो पा रही। हालांकि घर में सभी सुरक्षित हैं, लेकिन सफर के दौरान कोई मुसीबत न पैदा हो जाए इसलिए निमंत्रण पत्र ही नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

.......
केस-2
गोला निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि बेटे का विवाह 30 नवंबर को है, लेकिन मेहमानों को लेकर असमंजस की स्थिति है। घर, परिवार के कई लोग नोएडा, दिल्ली, गुड़गांव में नौकरी कर रहे हैं। कुछ तो वहीं रह रहे हैं। दिल्ली में बढ़ते मामलों को देखकर इन्हें बुलाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। वैसे तो सभी रिश्तेदार सुरक्षित हैं। मगर, डर इस बात का है कि कहीं सफर में संक्रमित होकर हम लोगों के लिए मुसीबत न हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed