फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Corona in Khiri

कोरोना संक्रमण: बरतें सावधानी नहीं तो होगी परेशानी

Thu, 19 Nov 2020 11:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Corona in Khiri
सदर चौराहे पर बिना मास्क टहलते युवक। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। लोग घरों से इस तरह निकलने लगे हैं कि जैसे कोरोना संक्रमण खत्म हो गया हो। वे यह नहीं समझ रहे कि यह लापरवाही उनके और उनके घरवालों के लिए कितनी मुसीबत खड़ी कर सकती है। जरूरी है कि कोविड से बचने के लिए गाइड लाइन का पालन करें, मास्क लगाएं। वरना दिल्ली जैसे हालात बनने में यहां भी देर नहीं लगेगी।
विज्ञापन

अनलॉक में छूट मिलने का शुरू हुआ सिलसिला अब भी जारी है। पहले बाजार खुला और फिर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कक्षाएं शुरू हुई। अब 23 से महाविद्यालय भी खुल रहे हैं। ऐसे में लापरवाही संक्रमण को बढ़ावा दे सकती है, क्योंकि दिल्ली में बढ़ते संक्रमण को लेकर नोएडा प्रशासन ने वहां आने वालों की जांच अनिवार्य कर दी है। मगर, जिले से रोजाना दर्जनों बसें दिल्ली आ जा रही हैं। इससे सैकड़ों यात्री प्रतिदिन सफर करते हैं। प्रशासन न तो इनकी किसी प्रकार की जांच करा रहा है और न ही रिकार्ड रख रहा है। ऐसे में कौन संक्रमित जिले में संक्रमण फैला दे। इसकी जानकारी लगा पाना मुश्किल है।
विज्ञापन

...........
4042 की जांच में 20 मिले संक्रमित
संक्रमण रोकने के लिए जिला प्रशासन ने 4042 स्थायी एवं पटरी दुकानदार और उनके यहां काम करने वालों की जांच कराई। इसमें 20 लोगों कोरोना संक्रमित मिले।
.......
कारोबारी सैंपल लिए गए संक्रमित मिले
इलेक्ट्रिक एवं इलेक्ट्रानिक्स 481 छह
ब्यूटी एवं मेंहदी पार्लर व नाई 590 दो
पटरी दुकानदार 1332 दो
रेस्टोरेंट, मिठाई विक्रेता आदि 1639 दस
--
मुसीबत बढ़ाएंगे दिल्ली से आने वाले
जिले में संक्रमण की रफ्तार बेहद कम हो गई है। मगर, दिल्ली से आवागमन कर रहे लोग इसमें इजाफा कर सकते हैं, क्योंकि रोडवेज एवं निजी ट्रांसपोर्टरों की दर्जनों बसें दिल्ली रूट पर फर्राटा भर रही हैं। इन बसों से कितने लोग जिले में आए और कितने गए इसकी कोई गणना नहीं है। हालांकि कुछ दिनों तक तो रोडवेज ने दिल्ली से आने वालों का रिकार्ड रखा। मगर, कुछ दिन बाद रोडवेज प्रशासन ने इसे बंद कर दिया। अब बसों को सैनिटाइज तक नहीं कराया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

........
डिपो से करीब 12-13 बसें रोजाना दिल्ली जाती हैं। इसमें करीब 1200 यात्री आवागमन करते हैं। बसों को रोजाना सैनिटाइज कराकर भेजा जाता है। चालक परिचालकों को पूरी एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं।
-सुरेश चंद्र राठौर, केंद्र प्रभारी गोला डिपो
34 नए कोरोना संक्रमित मिले, एक की मौत
लखीमपुर खीरी। जनपद में कोरोना संक्रमितों के मिलने के मामले फिर से बढने लगे हैं। गुरुवार को 34 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं 70 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति की इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक 24 घंटे में लैब से कुल 711 रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं, जिसमें 14 पॉजीटिव एवं 694 नेगेटिव हैं। वहीं दो अन्य लैब एवं 18 एंटीजन से पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है।
लखीमपुर तहसील के सरबती देवी कॉलोनी में एक, संकटा देवी में एक, अर्जुनपुरवा में दो, बसही में एक, गांधीनगर में एक, शिव कॉलोनी में एक, तहसील धौरहरा के देवीपुरवा में एक, ऐरा खमरिया में दो, कुशहा में एक, तहसील गोला गोकर्णनाथ के पिपरिया संसारपुर में एक, लखहा भूड़ पूजा गांव में दो, बांकेगंज में एक, मुन्नू गंज में एक, मिल रोड में एक, तहसील निघासन के भेड़वारी में एक, तहसील मोहम्मदी के बनिका में एक, मुर्तजानगर में एक, जेबीगंज में एक, तहसील पलिया के कृष्णानगर में एक, संपूर्णानगर में एक, एसएसबी कैंप खजुरिया में नौ संक्रमित मिले हैं। वहीं तीन संक्रमित मरीजों को अभी ट्रैक किया जा रहा है।
पलिया में फिर निकले 11 कोरोना पॉजीटिव
पलियाकलां। पलिया इलाके में गुरुवार को एक बार फिर 11 कोरोना पॉजीटिव केस मिले हैं। आठ तो केवल थारू क्षेत्र के सरियापारा गांव के हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार गुरुवार को बड़ागांव, कृष्णानगर, सौनहा एसएसबी में एक-एक तथा थारू क्षेत्र के सरियापारा गांव में आठ संक्रमित निकले। सभी संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने चिह्नित करने का कार्य शुरू कर दिया है। ताकि उनकी भी जांच कराई जा सके। संवाद

----
चूंकि अभी अनलॉक की प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में बाहर से आने वाली गाड़ियों को रोककर चेकिंग का कोई आदेश नहीं है। बाकी जिला प्रशासन जल्द ही सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनने को लेकर जागरूकता अभियान शुरू कर रहा है। प्रशासन आई.ई.सी. यानि इनफार्मेशन, एजुकेशन और कम्युनिकेशन के आधार पर काम कर रहा है, इसमें जनता का सहयोग अपेक्षित है।
-शैलेंद्र कुमार सिंह, डीएम, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed