फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Corona in Khiri

एक संक्रमित बुजुर्ग की मौत, 61 नए कोरोना मामले मिले

Thu, 08 Oct 2020 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 01:04 AM IST
विज्ञापन
Corona in Khiri
Corona in Khiri
लखीमपुर खीरी। जनपद में कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला थोड़ा थमा है। बुधवार को 61 कोरोना संक्रमित व्यक्ति मिले हैं। पहले मंगलवार को 77 संक्रमित मिले थे। जबकि इससे पहले औसतन 100 या इससे अधिक संख्या में कोरोना संक्रमित मिल रहे थे। इसके अलावा एक संक्रमित 66 वर्षीय बुजुर्ग की लखनऊ मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई है।
विज्ञापन

डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 24 घंटे में लैब से कुल 593 रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं, जिसमें 33 पॉजिटिव एवं 560 निगेटिव हैं। इसके साथ ही अन्य लैब से नौ एवं 19 एंटीजन से पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। लखीमपुर तहसील के शिव कॉलोनी पावर हाउस कैंपस में एक, गणेश नगर देवकली रोड में एक, गोकुलपुरी में दो, काशीनगर में तीन, शांति विहार कॉलोनी में एक, महाराजनगर में एक, सिकटिया में एक, बहादुरनगर में चार, मंडराही ओयल में एक, राजगढ़ में एक, कपूरथला में दो, आनंदनगर में एक, उदयपुर महेवा में दो, नारायण विहार कॉलोनी में दो, गोटैयाबाग में एक, सलेमपुर में एक, सरखनपुर में एक संक्रमित मिला है। तहसील पलिया के इकरामनगर में एक, बबोरा में एक, एसएसबी गदनिया में एक, तहसील गोला गोकरणनाथ के बिजुआ में एक, रामपुर गोकुल में एक, कुम्हारन टोला में एक, पंजाबी कालोनी में तीन, ऊंची भूड़ में एक, बीएचएल चीनी मिल में एक, पकरिया में एक, रजागंज में एक संक्रमित मिला है। तहसील मितौली के चंपापुर में एक, बनिका में एक, उम्रपुर में एक, गणेशपुर में एक, तहसील मोहम्मदी के पूर्वी लखपेड़ा में एक, बाजारगंज में दो, तहसील धौरहरा के पीएचसी ईसानगर में एक, ईसानगर में एक, कढ़उवा में एक, नारीबेहड़ में तीन, तहसील निघासन के खरवरिया में तीन संक्रमित मिले हैं। वहीं छह संक्रमित मरीज अभी ट्रेस किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बॉक्स=
अब तक मिले कुल संक्रमित केस 5845
रिकवरी 4946
एक्टिव संक्रमित केस 842
मृत्यु 57
000000000000000000
बॉक्स=
सैंपल विवरण
दैनिक 2089
क्रमिक 122964
=================================
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed