फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona, green zone

21 दिन तक ऑरेंज रहने के बाद ग्रीन जोन घोषित हुआ खीरी

Sat, 02 May 2020 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
corona, green zone
लखीमपुर खीरी। कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन में 21 दिन ऑरेंज में रहने के बाद जिले के ग्रीन जोन में आने पर जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण का पहला मामला मैगलगंज में सामने आया था, जिसकी जांच और इलाज लखनऊ में हुआ था, जिसके बाद वह ठीक हो गया। इसके बाद धौरहरा में आठ अप्रैल को 12 जमाती पकड़े गए थे, जो बिहार के रहने वाले थे। सभी को क्वारंटीन किया गया, जिसमें 10 अप्रैल को तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर जिला ऑरेंज जोन में रखा गया था। इससे जिले की सीमाएं सील करके धौरहरा को हॉटस्पॉट किया गया था। तीनों जमातियों की पहली रिपोर्ट 16 अप्रैल को निगेटिव आने के बाद भी सतर्कता बरती गई, उसके बाद इनकी दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आई और जिले में कोई नया केस नहीं बढ़ा। अब जिले को ग्रीन जोन घोषित कर दिया गया है। सरकार से कुछ छूट मिल सकती हैं, जिसके लिए शासन की गाइड लाइन प्राप्त होने का इंतजार है। लॉकडाउन की अवधि 17 मई तक बढ़ा दी गई है। इसलिए लॉकडाउन के नियमों और सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए सख्ती जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed