फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona death,new corona positive cases

दो संक्रमितों की लखनऊ में मौत, 67 और मिले पॉजिटिव

Sun, 13 Sep 2020 08:50 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 08:50 PM IST
विज्ञापन
corona death,new corona positive cases
corona death,new corona positive cases
लखीमपुर खीरी। जनपद में शनिवार को आई रिपोर्ट में 67 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। सबसे ज्यादा शहर में संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी है। वहीं दो संक्रमित मरीजों की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज लखनऊ में मौत हो गई है, जिसमें 40 वर्षीय पुरुष जो शहर के मोहल्ला शिवकॉलोनी के रहने वाले थे, जबकि 65 वर्षीय महिला गोला क्षेत्र के गांव अलीगंज की निवासी थीं।
विज्ञापन

डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक 24 घंटे में लैब से कुल 454 रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं, जिसमें 16 पॉजिटिव एवं 438 निगेटिव रिपोर्ट हैं। इसके अलावा 14 अन्य लैब, दो ट्रूनॉट एवं 35 एंटीजन से पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। लखीमपुर तहसील क्षेत्र में काशीराम कॉलोनी में एक, संतोषनगर कॉलोनी में एक, बहादुरनगर में दो, कपूरथला में एक, पुलिस लाइन में दो, निर्मलनगर में तीन, सलेमपुर कोन में एक, संकटा देवी में एक, गुठना बुजुर्ग में एक, अरनीखाना खीरी टाउन में एक, बाजपेई कॉलोनी में एक, आवास विकास में एक, भटनागर कॉलोनी में एक, रानीगंज में एक, हिदायतनगर में एक, राजाजीपुरम में दो, भल्लिया बुजुर्ग में एक, बहादुरनगर में एक, सिविल लाइंस में एक, अयोध्यापुरी में दो, जिला कारागार में दो, ओयल में एक, शांतिनगर में एक, शाहपुरा कोठी में दो, सिसौरा में एक, छाउछ में तीन, एसएसबी मझरा फार्म में तीन, पंजाबी कॉलोनी में दो, शिवपुरी में दो, मिश्राना में एक, द्वारिकापुरी में एक, गड़रुआ में एक, बाजपेई कॉलोनी में एक, नईबस्ती में एक, कटिया में एक संक्रमित मिले हैं। तहसील मितौली के औरंगाबाद में एक, तहसील पलिया के मझगई में एक, टेहरा शहरी में एक, रिखीपुरवा में एक संक्रमित मिला है। तहसील गोला गोकरणनाथ के वीरेंद्रनगर में एक, ऊंचीभूड़ में एक संक्रमित मिला है। तहसील मोहम्मदी के गांव मोहम्मदपुर चैनो में एक, तहसील निघासन के रकेहटी में एक, तहसील धौरहरा के ईसानगर में तीन संक्रमित मिले हैं। शेष सात संक्रमित व्यक्तियों की ट्रेसिंग चल रही है। जनपद में अब तक कुल 3117 पॉजिटिव केस मिले, जिनमें उपचार के बाद 2424 पॉजिटिव व्यक्ति स्वस्थ होकर डिस्चार्ज कर दिए गए। वर्तमान में कुल 652 एक्टिव पॉजिटिव केस हैं। वहीं अब तक 41 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट, फिर बताया निगेटिव
लखीमपुर खीरी। शहर के मोहल्ला आवास विकास कालोनी निवासी एक महिला और उनकी दो बेटियों ने दो सितंबर को जांच कराई थी, जिसके बाद आठ सितंबर को जिला अस्पताल से फोन करके पॉजिटिव रिपोर्ट की सूचना दी गई। इससे परिवार के लोग तनाव में आ गए। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने नौ सितंबर को दोबारा जिला अस्पताल में रैपिड जांच कराई, जिसमें सभी को निगेटिव बताया गया है। इसके बाद परिवार ने राहत की सांस ली, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही पर सवाल जरूर उठ गए हैं कि आखिर 24 घंटे बाद रिपोर्ट पॉजिटिव से निगेटिव कैसे हो गई। हालांकि इस मामले में पीड़ित परिवार ने कोई कार्रवाई करने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोला सीओ संक्रमित, होम क्वारंटीन
गोला गोकर्णनाथ। गोला पुलिस क्षेत्राधिकारी रविंद्र कुमार वर्मा कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। वह अपने आवास में ही होम क्वारंटीन हैं। उन्होंने संपर्क में आए लोगों से एहतियातन जांच कराने का आग्रह किया है।

सीओ आरके वर्मा ने बताया कि उन्हें जुकाम, बुखार महसूस हो रहा था। शनिवार को गोला सीएचसी में एंटीजन जांच कराने पर उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर उन्होंने स्वयं को होम आइसोलेट कर लिया है। साथी लोगों से आग्रह किया कि जो लोग उनके संपर्क में आए हों वह एहतियातन अपनी जांच करा लें। सामाजिक दूरी का पालन, मास्क लगाकर सैनिटाइज कर स्वयं कोरोना संक्रमण से बचें और दूसरों को भी बचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed