फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona death and new positive cases

लखीमपुर खीरी: 230 मिले कोरोना संक्रमित, एक की मौत

Sat, 19 Sep 2020 02:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 02:10 AM IST
विज्ञापन
corona death and new positive cases
corona death and new positive cases
लखीमपुर खीरी। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में सर्वाधिक 230 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। उधर गोला गोकर्णनाथ क्षेत्र के मरघट रोड निवासी एक 50 वर्षीय व्यक्ति की बरेली में उपचार के दौरान मौत हो गई। हालांकि डीएम का कहना है कि अभी पोर्टल पर मौत की जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन

डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 343 लोगों की रिपोर्ट आई, जिसमें 168 लोग संक्रमित और 175 निगेटिव हैं। संक्रमितों में तहसील सदर स्थित पुलिस लाइन में एक, महाराज नगर में तीन, नौरंगाबाद में दो, भिलाई में एक, खेरवा में एक,एसएसबी परिसर महेवागंज में एक, छाउछ में दो, बरखेरवा में दो, गंगोत्री नगर में एक, सुआगाडा में एक, पटेल नगर में एक, भलिया बुजुर्ग में एक, सरना पुरम में एक, देवकली रोड पर एक, अर्जुनपुरवा में पांच, मिश्राना में दो, गुथना खुर्द में एक, बहादुर नगर में दो, शास्त्री नगर में दो, सैदापुर भाउ में 22, लालपुर में दो, सैधरी में चार, संकटा देवी में एक, आवास विकास कॉलोनी में तीन, हाथीपुर उत्तरी में चार, फॉरेस्ट कॉलोनी में एक, चंदेल नगर में एक, भल्लिया बुजुर्ग में दो, ओयल में एक, पनगी कला में एक, कपूरथला में दो, नई बस्ती में तीन, बाजपेई कॉलोनी में एक, कोतवाली आवासीय परिसर में दो, ऑफिसर्स कॉलोनी में दो, थरवरनगंज में एक, सिकटिया में एक, सुंदरपुरम में दो, राजापुर में एक, रानीगंज में एक, दुर्बल आश्रम में एक, शिवपुरी में एक, ईदगाह में एक, पंजाबी कॉलोनी में दो, सिविल लाइन में दो, गोपालापुर में एक, शिव कॉलोनी में एक, पावर हाउस परिसर शिव कॉलोनी में दो, राजगढ़ में दो मिले हैं।
विज्ञापन

उधर, पलिया तहसील क्षेत्र के तहत नगर के बाजार द्वितीय में सात, टेहरा शहरी में एक, त्रिलोकपुर में तीन, पुलिस चौकी मझगई में एक, संपूर्णानगर चीनी मिल में एक, विसेनपुरी में एक, संपूर्णानगर में एक, रंगरेजान में एक, एसएसबी गदनिया में तीन, मझगई में एक, लालपुर ढाका में एक, बबोना में एक, कोतवाली गौरीफंटा में एक, संपूर्णानगर रोड में एक, ऐठपुर में एक, पलिया चीनी मिल में एक संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील धौरहरा के महदेवा में एक, अभयपुर में तीन, गुदरिया बाजार में पांच, केसवापुर खुर्द में दो, बिरसिंहपुर में दो संक्रमित मिले हैं तो तहसील गोला के तहत नगर की राजेंद्र नगर कॉलोनी में एक, मुन्नूगंज में तीन, झारापरली में एक, पूर्वी दीक्षिताना में एक, अर्जुन नगर कॉलोनी में एक, पिपरिया जाउ में एक, ऊंची भूड़ में एक, नीची भूड़ में एक, नगरा सलेमपुर में एक, टेडवा में एक, रामखेड़ा में एक, कुम्हारन टोला में एक, कोतवाली परिसर गोला में एक, अर्जुनपुरवा में एक, गुलरिया चीनी मिल में तीन, बिजुआ में तीन, मलूकापुर में एक, अर्जुननगर में एक, गुप्ता कॉलोनी में एक संक्रमित मिला है। उधर, तहसील क्षेत्र मोहम्मदी के देवी स्थान निकट पीडी भारतीय कॉलेज में तीन, अजबापुर में सात, मछेछा में 12, चीनी मिल अजवापुर में दो। तहसील क्षेत्र मितौली के सेमरावां में एक। तहसील क्षेत्र निघासन के लुधौरी में दो संक्रमित मिले। डीएम ने बताया कि 38 संक्रमितों की तलाश जारी है। जिले में अब तक कुल 3817 संक्रमित मिले। इसमें से 2836 इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं। जबकि जिले में 938 लोग अभी एक्टिव हैं। वहीं 44 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed