फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Corona became uncontrollable in the district, found 66 infected

जिले में बेकाबू हुआ कोरोना, मिले 66 संक्रमित

Thu, 13 Jan 2022 12:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
Corona became uncontrollable in the district, found 66 infected
लखीमपुर खीरी। कोरोना संक्रमण की रफ्तार बेकाबू हो गई है। जिले में तेजी से संक्रमित बढ़ रहे हैं। मंगलवार को जनपद में जहां 37 संक्रमित थे तो वहीं बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में 66 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बावजूद बाजार से लेकर हर तरफ लोग लापरवाही बरत रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला नहीं थम रहा है। रोजाना इनमें बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही है। नए साल में अब तक 195 संक्रमित मिल चुके हैं। इसके बावजूद लोग लापरवाही बरत रहे हैं। कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर बिना मास्क लगाए बाजार में घूम रहे हैं। इस स्थिति में जिले में कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ पाना जिला प्रशासन के आसान नहीं होगा। बुधवार को सूचना कार्यालय के अनुसार 1695 लोगों की जांच रिपोर्ट आई। इसमें 25 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव और 1670 की निगेटिव रही। वहीं एंटीजन जांच में 30 एवं अन्य दूसरी लैब की जांच रिपोर्ट में 11 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed