फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona-bank

बैंकों का निरीक्षण कर सामाजिक दूरी का पालन करने की हिदायत

Fri, 17 Apr 2020 11:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
corona-bank
लखीमपुर खीरी। बैंकों में लगातार उमड़ रही भीड़ चिंता का विषय बनी हुई है। यहां लोग सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं। प्रशासन का कड़ा रुख भी बेअसर साबित हो रहा है। इधर पलिया में एसडीएम ने स्वयं कई बैंकों का निरीक्षण कियी और सामाजिक दूरी का पालन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अमीरनगर। आर्यवर्त बैंक में सामाजिक दूरी बनाकर ग्राहक लेन-देन नहीं कर रहे हैं। जबकि शाखा प्रबंधक दीपक गौड़ माइक से ग्राहकों को बुलाते हैं फिर भी ग्राहक गेट के सामने भीड़ लगाकर खड़े हो जाते हैं।
विज्ञापन

बिझौली। शुक्रवार को सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ाते हुए रजागंज के पंजाब नैशनल बैंक शाखा के अंदर भीड़ रही।
बांकेगंज। बैंकों में लॉकडाउन के दौरान केंद्र और राज्य सरकार की ओर से खातों में भेजे गए रुपये को निकालने के लिए लोगों की भारी भीड़ रही। रुपये निकालने की होड़ में बैंकों के सामने खड़े ग्राहक सामाजिक दूरी का पालन करते भी नहीं दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पलियाकलां। प्रधानमंत्री जन-धन योजना तथा उज्ज्वला योजना का पैसा खातों में आने के बाद से ही बैंकों में भीड़ बढ़ गई है। इसी को लेकर एसडीएम पूजा यादव ने अपराध निरीक्षक अनिल कुमार, ईओ नगर पालिका महेंद्र चौधरी के साथ शहर के कई बैंकों का निरीक्षण किया। बैंक ऑफ बड़ौदा में महिलाओं की लंबी लाइन लगी देख उन्होंने बैंककर्मियों से तेजी से कार्य करते हुए भीड़ जल्द से जल्द हटाने के निर्देश दिए। साथ ही सामाजिक दूरी का पालन करने की भी हिदायत दी।

गोला। रजागंज कस्बे के पंजाब नेशनल बैंक में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला। बाउचर भरने से लेकर उसे जमा करने के लिए लोगों में आपाधापी रही। बैंक कर्मियों के कहने के बावजूद लोग एक दूसरे से सट कर ही खड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed