{"_id":"6ae1004cc0ebd03b830dd0ea","slug":"athletes-showcase-their-prowess-at-the-district-athletics-meet-14-athletes-selected-for-the-national-meet-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-188506-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: जिला एथलेटिक्स मीट में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, 14 एथलीटों का नेशनल मीट के लिए चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: जिला एथलेटिक्स मीट में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, 14 एथलीटों का नेशनल मीट के लिए चयन
Wed, 28 Oct 2026 01:19 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 28 Oct 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
नेशनल के लिए चयनित खिलाड़ी। स्रोत: एसोसिएशन
लखीमपुर खीरी। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से सोमवार को आयोजित जिला एथलेटिक्स मीट में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 14 खिलाड़ियों का चयन नेशनल मीट के लिए किया गया है। चयनित खिलाड़ी 14 से 16 नवंबर तक हैदराबाद में होने वाली एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
प्रतियोगिता के दौरान चयनित खिलाड़ियों को उप क्रीड़ा अधिकारी मोहम्मद इरफान ने सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव विवेक कुमार, जिला ओलंपिक संघ के सचिव मोहम्मद शारिफ तारा, स्टेडियम कोच संजय यादव और पुष्पेंद्र कुमार मौजूद रहे।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अयान बेग को टीम मैनेजर बनाया गया है, जबकि रोमिल कनौजिया और पूजा को टीम कोच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नेशनल मीट के लिए चयनित खिलाड़ी
अंडर-14 बालक वर्ग: राज वर्मा, अमर और हर्षित शर्मा।
अंडर-14 बालिका वर्ग: प्रियांशी शर्मा, आराध्या सिंह और अन्या चौरसिया।
अंडर-16 बालक वर्ग: रकीबुल हसन और अक्षत।
अंडर-16 बालिका वर्ग: सृष्टि वर्मा, दीपांजलि, अंबिका रस्तोगी, पायल, शिफा और शालू।