फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona alert

कोरोना से जंग की राइफल क्लब से होगी निगरानी

Fri, 03 Apr 2020 11:43 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
corona alert
लखीमपुर खीरी। कोरोना से जंग केे लिए जिला प्रशासन ने रायफल क्लब के बैंडमिंटन हाल में वाररूम बनाया है। यहां से क्वारंटीन सेंटरों की पूरी तरह निगरानी की जाएगी। सीडीओ अरविंद सिंह ने संबंधित गांवों के प्रधानों और सचिवों से प्रतिदिन रिपोर्ट मांगी है। साथ ही जिला स्तरीय अधिकारियों को प्रत्येक ब्लॉक में प्रभारी बनाया है, जो क्वारंटीन सेंटरों का सुचारू संचालन कराएंगे।
विज्ञापन

जनपद में 600 क्वारंटीन सेंटर विभिन्न गांवों के प्राथमिक विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में बनाए गए हैं। इनमें 15 हजार से अधिक कामगारों को क्वारंटीन किया गया है, जिनके खाने-पीने और रहने के इंतजाम को लेकर प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। सबसे ज्यादा खाने को लेकर हैं। कहीं प्रधानों पर खाना न खिलाने के आरोप है, तो कुछ सेंटरों पर लोग अपनी पसंद के हिसाब से भोजन चाहते हैं। इससे सेंटरों से रात में कुछ लोगों के भागने के भी सूचनाएं लगातार आ रही हैं। ऐसे में पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए सीडीओ ने आफिसर्स कॉलोनी स्थित राइफल क्लब में वाररूम बनाया है। इसमें प्रतिदिन प्रत्येक क्वारंटीन सेंटर की गतिविधियों की रिपोर्ट तैयार की जाएगी। सीडीओ ने भोजन के साथ ही बिजली, शौचालय, पेयजल की सूचनाएं भी मांगी हैं। इसके अलावा क्वारंटीन सेंटरों का प्रभावी संचालन कराने के लिए सीडी ने जिला स्तरीय अधिकारियों को ब्लॉक आवंटित करके प्रभारी अधिकारी नामित किया है। इनमें जिला कार्यक्रम अधिकारी को लखीमपुर और नकहा ब्लॉक, समाज कल्याण अधिकारी को ईसानगर और धौरहरा, सहायक निदेशक मत्स्य को पसगवां, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी को मितौली, जिला प्रोबेशन अधिकारी को निघासन और रमियाबेहड़, अधिशाषी अभियंता सिंचाई प्रथम खंड को पलिया, जिला कृषि अधिकारी को मोहम्मदी, जिला उद्यान अधिकारी को बेहजम, कृषि रक्षा अधिकारी को फूलबेहड़, एएमए को कुंभी, सहायक अभियंता आरईडी को बांकेगंज और अधिशाषी अभियंता नलकूप को बिजुआ ब्लॉक का प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। सीडीओ ने इन्हें वार रूम में कार्य संपादित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed