फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona alert

बिहार से आए जमात के लोगों ने कई मस्जिदों में की थी तकरीर

Fri, 03 Apr 2020 11:41 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
corona alert
धौरहरा (लखीमपुर खीरी)। नगर की मस्जिदों से बिहार के 12 लोगों के पकड़े जाने के बाद प्रशासन अलर्ट है। इन लोगों को क्वारंटीन किया गया है। अब स्वास्थ्य विभाग को इनकी ब्लड रिपोर्ट का इंतजार है। इधर यह बात सामने आई है कि इन लोगों ने मंगरौली, नज्जापुरवा, भटपुरवा आदि गांवों की मस्जिदों में तकरीर की थीं। यह लोग किन लोगों के संपर्क में आए स्वास्थ्य विभाग की टीम पुलिस के साथ इन गांवों में जाकर जांच करेगी।
विज्ञापन

बिहार से जमाती पांच मार्च को आनंद विहार (दिल्ली), छह मार्च को निजामुद्दीन पहुंचे थे। वहां से आठ मार्च को प्राइवेट बस से धौरहरा कस्बे में आए और यहां मरकज मस्जिद में रुके। यह लोग पड़ोसी गांवों मंगरौली, नज्जापुरवा, भटपुरवा स्थित मस्जिदों में तकरीर करने भी गए थे। सीएचसी प्रभारी डॉक्टर सुभाष वर्मा ने अधिकारियों के साथ हुई बैठक में इस बात की जानकारी दी। साथ ही इन गांवों में जांच के लिए एक दल भेजने की बात कही। बृहस्पतिवार को 12 जमातियों सहित कस्बे के चार अन्य लोगों के ब्लड सैंपल लखनऊ लैब में जांच में भेजा गया था। सीएचसी प्रभारी सुभाष वर्मा ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ बता पाना संभव है। जमाती किन किन लोगों से मिले, उसकी पुलिस की मदद से जांच चल रही है। जरूरत पड़ने पर इन लोगों के संपर्क में आए सभी लोगों को क्वारंटीन किया जाएगा।
विज्ञापन

पांच और लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई, प्रशासन ने ली राहत की सांस
लखीमपुर खीरी। जिला प्रशासन को मेडिकल कॉलेज लखनऊ से शुक्रवार को पांच लोगों की जांच रिपोर्ट मिल गई जो निगेटिव रही। हालांकि जिला प्रशासन को धौरहरा में पकड़े गए 12 बिहार के लोगों समेत 16 की जांच रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके शनिवार को आने की उम्मीद है। बुधवार को पांच लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इसमें एक व्यक्ति गोला देहात क्षेत्र का शामिल था। इनकी सबकी जांच रिपोर्ट शुक्रवार को प्राप्त हो गई। इनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव रहने से जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed