{"_id":"5e6e70158ebc3ea4c97b9308","slug":"corona-alert-lakhimpur-news-bly399626682","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का खौफ: वार्ड तक जाने की हिम्मत नहीं जुटा सके सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का खौफ: वार्ड तक जाने की हिम्मत नहीं जुटा सके सांसद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। सोमवार को खीरी सांसद जिला अस्पताल में बने कोरोना वार्ड का निरीक्षण करने पहुंचे। मगर, जब दो संदिग्ध के भर्ती होने की जानकारी हुई तो वह वार्ड तक जाने की हिम्मत नहीं जुटा सके। सीएमएस से मिलकर ही वापस लौट गए। जबकि कोरोना के दोनो संदिग्ध निर्धारित वार्ड की जगह जिरियाट्रिक वार्ड में भर्ती थे।
खीरी सांसद अजय मिश्र को सोमवार को जिला अस्पताल के कोरोना वार्ड का निरीक्षण करना था। इसके लिए वह दोपहर करीब एक बजे जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन जब उन्हें दो संभावित के भर्ती होने की जानकारी हुए तो वह सीएमएस ऑफिस तक ही सीमित रहे। उन्होंने यह भी जानने का प्रयास नहीं किया कि दोनो किस वार्ड में भर्ती हैं। सांसद ने सीएमएस से कोरोना वार्ड की स्थित और वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी लेकर लौट गए। सीएमएस डॉ. आरसी अग्रवाल ने पांच संदिग्धों के भर्ती होने, जिसमें से तीन की जांच निगेटिव होने और दो की रिपोर्ट न आने की जानकारी दी। सांसद ने सीएमएस ने हर संभव मदद मुहैया कराने का आश्वासन दिया है। डीसीबी अध्यक्ष विनीत मनार, डॉ. एसके मिश्रा, महंथ सिंह, अनुपम मेहरोत्रा, आरके गुप्ता एवं भाजपा नेता अरविंद सिंह, अंबरीष सिंह, शरद मेहरोत्रा, सुमित जायसवाल, जितेंद्र साहनी आदि लोग मौजूद रहे।