{"_id":"5e624a098ebc3eeae24659fd","slug":"corona-alert-lakhimpur-news-bly3985859122","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाईलैंड से लौटा युवक, कोरोना की आशंका से जिला अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाईलैंड से लौटा युवक, कोरोना की आशंका से जिला अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। चीन में महामारी बन चुके कोरोना वायरस को लेकर अपने देेश में भी खौफ है। इससे बचाव के लिए सेहत महकमा निरंतर लोगों को जागरूक कर रहा है। फिर भी लोग इसको लेकर बेहद आशंकित हैं। कोरोना को लेकर लोगों में इस कदर खौफ है कि तीन दिन के ग्रुप टूर पर बैंकाक घूम कर आया युवक जांच कराने के लिए जिला अस्पताल पहुंच गया। डॉक्टर ने युवक को कोरोना वार्ड में भर्ती कर जांच के लिए सैंपल मेडिकल कॉलेज लखनऊ भेज दिया है।
गोला तहसील क्षेत्र के एक ब्लॉक निवासी युवक ग्रुप टूर पर 23 फरवरी को थाईलैंड गया था। जहां एक दिन बैंकाक और दो दिन पटाया में रुका। 26 फरवरी को लखनऊ के रास्ते घर लौट आया। बताते हैं कि जुकाम और गले में खराश होने पर युवक ने एहतियातन अपनी जांच कराना जरूरी समझा। इस पर वह शुक्रवार को जिला अस्पताल पहुंचा। डॉ. आईके राम चंदानी ने युवक को कोरोना वार्ड में भर्ती कर लिया। पैथोलाजी के सीनियर एलटी महंत सिंह और एलटी अमन मेहरोत्रा ने ब्लड, नोजलथ्रॉड (गले के अंदर से) का सैंपल लेकर जांच के लिए मेडिकल कॉलेज लखनऊ भेजा है।
विज्ञापन
संभावित लक्षणों के आधार पर एक युवक को कोरोना वार्ड में भर्ती किया गया है। सैंपल मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। जांच रिपोर्ट देखने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
-डॉ. आरसी अग्रवाल, सीएमएस

इससे पहले दो युवकों की भी हो चुकी है जांच
कोरोना का खौफ लोगों में इस तरह व्याप्त है कि लक्षणों के आधार पर सदर ब्लॉक निवासी दो युवक भी जिला अस्पताल आकर अपनी जांच करा चुके हैं। हांलाकि दोनो की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
संभावित लक्षणों के आधार पर एक युवक को कोरोना वार्ड में भर्ती किया गया है। सैंपल मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। जांच रिपोर्ट देखने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
-डॉ. आरसी अग्रवाल, सीएमएस