{"_id":"5e6249548ebc3ec7b610e728","slug":"corona-alert-lakhimpur-news-bly398585582","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : बॉर्डर पर कम दिखी सतर्कता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना : बॉर्डर पर कम दिखी सतर्कता
विज्ञापन
गौरीफंटा (लखीमपुर खीरी)। कोरोना वायरस को लेकर बॉर्डर पर सतर्कता नहीं बरती जा रही। एसएसबी को छोड़कर बाकी विभागों के कर्मचारी बिना मास्क के ड्यूटी कर रहे हैं। नेपाल से आने वाले लोगों की भी बगैर मास्क के आवाजाही हो रही है।
चीन सहित कई देशों के साथ अपने देश में भी दस्तक दे चुके कोरोना वायरस को लेकर प्रशासन ने नेपाल बॉर्डर पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। इसको लेकर सीमा पर डेस्कों की स्थापना भी की है। जिसमें नेपाल से आने-जाने वाले नागरिकों से पूछताछ करने का कार्य किया जाता है। गौरीफंटा बॉर्डर पर खोली गई डेस्क पर खासी कमियां देखने को मिल रहीं हैं। बॉर्डर पर लगे स्वास्थ्य कैंप से एंबुलेंस नदारद है। डॉक्टर, महिला डॉक्टर व नर्स की भी ड्यूटी नहीं लगाई गई है। इसके साथ ही बनाए गए कैंप की हालत भी काफी जर्जर है। तंबू फटा होने से शुक्रवार को बारिश होने पर टीम को इधर-उधर बैठना पड़ा। जिसके चलते उनको दिक्कत भी उठानी पड़ीं। उधर बॉर्डर पर तैनात एसएसबी के जवान तो मास्क लगाकर ड्यूटी कर रहे हैं तथा नेपाल से आने वाले लोगों से मास्क लगाकर आने को कह रहे हैं, इसके अलावा बॉर्डर पर तैनात किसी भी विभाग का अधिकारी, कर्मचारी मास्क लगाए नजर नहीं आ रहा। शुक्रवार को भी बॉर्डर पर नेपाल से आने वाले नागरिक बिना मास्क लगाए धड़ल्ले से भारत आते दिखे।
मेले और भीड़भाड़ वाले इलाके में जाने से बचने की दी सलाह
धनगढ़ी (नेपाल)। कोरोना वायरस को लेकर बार्डर पर कोरोना चेकपोस्ट की स्थापना की गई है। जिसमें मौजूद लोग आने-जाने वाले लोगों को कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगाने के साथ ही मेले व भीड़भाड़ वाले इलाके में जाने से बचने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
कोरोना को लेकर धनगढ़ी उप महानगर पालिका के मेयर नृप वड ने लोगों से अपील की है कि वह किसी भी भीड़भाड़ वाले कार्यक्रम सम्मेलन, मेले आदि का आयोजन न करें और एक-दूसरे से हाथ मिलाने के बजाए नमस्कार करें तथा मास्क भी पहने। इसको लेकर गौरीफंटा बार्डर पर त्रिनगर पुलिस चौकी नाका पर एंबुलेंस, उपकरण सहित स्वास्थ्य कैंप की स्थापना की गई है। जहां पर डॉक्टर दीपक दुवाल नेपाल आने-जाने वाले भारतीय-नेपाली नागरिकों की जांच के साथ ही पूछताछ भी कर रहे हैं।