फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona, action

सब्जी की दुकानों पर एसडीएम व सीओ ने मारा छापा

Fri, 27 Mar 2020 11:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
corona, action
पलियाकलां। शहर की कई सब्जी की दुकानों पर ज्यादा मूल्य पर सब्जी की बिक्री की शिकायतों के बाद एसडीएम पूजा यादव ने सीओ राकेश कुमार नायक के साथ शहर की कई सब्जी दुकानों पर छापा मारा। इसमें एक-दो जगह तय मूल्यों में ज्यादा दाम होने पर सवाल जवाब किए। जिसपर पता चला कि थोक आढ़तियों के यहां से ही उनको सब्जी का मूल्य ज्यादा लगाकर दिया जा रहा है। जिसके बाद मंडी सचिव को एसडीएम ने व्यवस्था सुधरवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बता दें कोरोना वायरस को लेकर लॉकडाउन के चलते कालाबाजारी की लगातार शिकायतें आ रहीं थीं। जिसको लेकर एसडीएम पूजा यादव, सीओ राकेश कुमार नायक ने दलबल के साथ सब्जी की दुकानों का निरीक्षण किया। यहां दुधवा तिराहे पर बनी दुकानों पर दुगने रेटों में सब्जी की बिक्री पाने पर उन्होंने कार्रवाई करने के निर्देश दिए। दुकानदार के मुताबिक उसको मंडी के थोक आढ़तियों से ही सब्जी महंगी मिल रही है जिसके चलते वह महंगी मजबूरन बेंचने को विवश है। जिसपर एसडीएम ने मंडी सचिव को निर्देश दिए कि वह इस तरह कालाबाजारी करने वाले मंडी आढ़तियों की निगरानी कर उनके खिलाफ कार्रवाई करें।
विज्ञापन

एसडीएम बोले कालाबाजारी की तो होगी जेल
धौरहरा पुलिस सड़कों पर मटरगस्ती करने वालों पर डंडे बरसा रही तो कही हूटर बजा कर घरों में रहने की हिदायत दे रही है। एसडीएम एस सुधाकरन ने कस्बे सहित क्षेत्र के राशन दुकानदारों को हिदायत दी की वह अधिक मूल्य पर दैनिक प्रयोग की वस्तुओं की बिक्री न करें अन्यथा मुकदमा दर्ज किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजुआ पुलिस ने सब्जी विक्रेताओं को किया सचेत
लॉकडाउन के चलते सब्जी विक्रेताओं में असमंजस की स्थित को देखते हुए बिजुआ चौकी प्रभारी विपिन कुमार सिंह ने गुलरिया गांव में लगने वाले सब्जी विक्रेताओं से बात की, गांव की गलियों में घूम कर उन्होंने सब्जी विक्रेताओं से कहा कि वह दूरी बनाकर दुकान लगाए, एवं ग्राहकों को भी दूरी से सामान दें। इस बीच गांव की बाजार को खाली पड़े स्थान पर किनारे दुकान लगाने को कहा।

एसडीएम ने मुनाफाखोरी पर दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी
बांकेगंज सहित ग्रामीण क्षेत्र में परचून, दवाई और सब्जियों की दुकानों पर मुनाफाखोरी रोकने के लिए एसडीएम गोला अखिलेश यादव ने सख्त चेतावनी देते हुए फुटकर और थोक विक्रेताओं को आवश्यक वस्तुओं की मुनाफाखोरी न करने की चेतावनी दी है। उधर शुक्रवार कस्बे की मेन मार्कट में थाना मैलानी इंस्पेक्टर अशोक कुमार यादव ने ग्राहकों के बीच सोशल डिस्टेंस बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed