फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Conundrum over appointment of sweeper, notice to three more

Lakhimpur Kheri News: सफाईकर्मी की नियुक्ति को लेकर उलझी गुत्थी, तीन और को नोटिस

Fri, 01 Mar 2024 11:43 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Conundrum over appointment of sweeper, notice to three more
लखीमपुर खीरी। मृतक आश्रित कोटे में फर्जीवाड़ा कर नौकरी हासिल करने के मामले में जांच तेज हो गई है। डीपीआरओ सौम्यशील सिंह ने तीन लोगों को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है।
विज्ञापन

डीपीआरओ सौम्यशील सिंह ने बताया कि पंचायती राज विभाग में तैनात सफाई कर्मी मोहनलाल की मौत के बाद 17 जनवरी 2022 को उनकी बेटी पंछी देवी निवासी बेहजम ने मृतक आश्रित कोटे से नौकरी की मांग की थी। परिवार नकल में उनका जन्म वर्ष 2005 दर्ज है। इस हिसाब से वह 2023 में साढ़े 17 साल की थीं। आरोप है कि कक्षा पांच की मार्कशीट में हेरफेर कर जन्मवर्ष 2003 दर्ज करवा लिया गया। इससे वह वर्ष 2023 में साढ़े 19 साल की हो गईं। शपथपत्र देकर उन्होंने नौकरी हासिल कर ली।
विज्ञापन

इसी साल फरवरी में जब जांच के दौरान पंछी देवी की हाईस्कूल की मार्कशीट सामने आई तो उसमें भी 2005 की जन्मतिथि दर्ज मिली। डीपीआरओ की तरफ से दर्ज कराए गए बयान में पंछी देवी ने बताया कि उन्हें ज्यादा कुछ नहीं मालूम। पूरी प्रक्रिया में दो लोगों ने उसकी मदद की थी। इन्हीं लोगों ने अभिलेख बदल दिए। इसमें सफाई कर्मचारी यूनियन के नेता भी शामिल थे। डीपीआरओ सौम्यशील सिंह ने बताया कि मामले में जय सोनी, रविता देवी और पुष्पा देवी को नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रेच्युटी की रकम ठगने का आरोप
पंछी देवी ने ग्रेच्युटी समेत मिले अन्य लाभ के 22 लाख रुपये में 14 लाख की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। डीपीआरओ ने बताया कि बैंक स्टेटमेंट निकलवाने पर पता चला है कि पिता की ग्रेच्युटी आदि समेत 22 लाख रुपये पंछी के खाते में गया था, जिसमें से 14 लाख रुपये आठ बैंक खातों में ट्रांसफर हुए है। पूरे मामले में जांच जारी है, किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed