{"_id":"577d47d54f1c1b446c7f9d9b","slug":"contract-workers-injured-after-falling-from-ladder","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीढ़ी से गिरकर संविदा कर्मी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीढ़ी से गिरकर संविदा कर्मी घायल
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ।
Updated Wed, 06 Jul 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
स्टेशन रोड पर बिजली का काम कर रहा नगर पालिका परिषद का एक संविदाकर्मी सीढ़ी से गिरकर गंभीर घायल हो गया, जिसे आनन फानन में सीएचसी में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पालिका अध्यक्ष ने कर्मी की बेहतर इलाज के लिए उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
बुधवार की दोपहर को हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव बैदाखेड़ा निवासी नगर पालिका परिषद का संविदा कर्मी मनोज कुमार (27) स्टेशन रोड पर रोड लाइट ठीक करने गया था। पोल से लगी सीढ़ी से उतरते समय मनोज फिसलकर गंभीर घायल हो गया । पालिका कर्मियों ने उसे आनन फानन में सीएचसी भर्ती कराकर नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल को सूचना दी। पालिका अध्यक्ष ने मनोज की हालत देखते हुए बेहतर इलाज के लिए नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल कर्मी के पिता सियाराम, मां लल्ली देवी, पत्नी रीता देवी अपने छह वर्षीय पुत्र के साथ परिवार वाले अस्पताल पहुंच गए हैं।
पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल का कहना है कि संविदाकर्मी मनोज बिजली का काम करने गया था, जो सीढ़ी से फिसलकर गिरने से घायल हो गया है। जिसके बेहतर इलाज के लिए सीएचसी से निकालकर संजीवनी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है, साथ ही हर संभव मदद की जाएगी।