फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Contract worker accuses JE of mental harassment in lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: जेई पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप, संविदाकर्मी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Sat, 27 Jun 2026 05:12 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 27 Jun 2026 05:12 PM IST
सार

मितौली में विद्युत उपकेंद्र के जेई दिवाकर पर संविदाकर्मी शुभम ने मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। शुभम का एक वीडियो भी सामने आया है। शुभम का लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Contract worker accuses JE of mental harassment in lakhimpur kheri
संविदाकर्मी शुभम - फोटो : संवाद

विस्तार

लखीमपुर खीरी के मितौली के विद्युत उपकेंद्र में तैनात जूनियर इंजीनियर (जेई) दिवाकर पर संविदाकर्मी शुभम ने मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। मामले में संविदाकर्मी का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह जेई के व्यवहार से परेशान होने की बात कह रहा है। फिलहाल शुभम का लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


वीडियो में शुभम कहता है कि जेई लगातार बकाया वसूली का दबाव बनाते थे। आरोप है कि जेई ने उससे कहा कि तीन बिल लाए हो, न खंभे पर चढ़ पाओगे, न वसूली कर पाओगे, करोगे क्या? संविदाकर्मी का आरोप है कि चिलचिलाती धूप में घर-घर जाकर बकाया वसूली करनी पड़ती है और जितनी वसूली होती है, उतनी ही जमा की जा सकती है।
विज्ञापन


शुभम का दावा है कि बकाया वसूली कर लौटने के बाद जेई ने उसे फटकार लगाई, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे अस्पताल पहुंचाया गया। संविदाकर्मी ने यह भी कहा कि उसके पास जेई द्वारा प्रताड़ित किए जाने के सभी साक्ष्य मौजूद हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जेई बोले- आरोप निराधार 
जेई दिवाकर का कहना है कि आरोप सरासर निराधार हैं। जब बकाया वसूली को लेकर सामान्य बातचीत की जा रही थी, तब वहां और भी कर्मी मौज़ूद थे। तभी वह जमीन में बैठने लगा तो लोगों ने उसे पकड़ लिया तो उसने बताया कि तबियत खराब हो रही है। तुरंत उसे हमारे कर्मचारी व हम साथ अस्पताल गए। जहां डॉक्टर ने बीपी, पल्स रेट चेक की तो सब सामान्य था। लेकिन शुभम के कहने पर उसे लखीमपुर में चिकित्सक डॉ. स्पर्श भल्ला के यहां दिखाया गया, जहां शुरुआती जांच रिपोर्ट सामान्य आई थी। बाद में क्या हुआ कुछ पता नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed