फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Consumers upset due to BSNL service disruptions

बीएसएनएल सेवा बाधित रहने से उपभोक्ता परेशान

Tue, 14 Jul 2020 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
Consumers upset due to BSNL service disruptions
बेलरायां (लखीमपुर खीरी)। दुधवा टाइगर रिजर्व से सटे कसबा बेलरायां सहित आसपास के क्षेत्रों में बीएसएनएल नेटवर्क बाधित रहने के कारण मोबाइल शोपीस बनकर रह गए हैं, इससे उपभोक्ताओं में रोष है, उन्होंने दूरसंचार मंत्री को शिकायती पत्र भेजकर समस्या के निस्तारण की मांग की है।
विज्ञापन

कसबा निवासी नगर व्यापार मंडल महामंत्री रमा शंकर पांडेय, सर्वेश शर्मा, संदीप पांडेय, ट्रक यूनियन के मैनेजर देशराज सिंह आदि ने बताया कि बेलरायां, डांगा, कड़िया, भैरमपुर, मोतीपुर सहित क्षेत्र के कई गांवों में करीब तीन माह से बीएसएनएल नेटवर्क से परेशानी हो रही है। नेटवर्क कब आया और गया, इसका भी पता नहीं लग पाता है, जबकि यह क्षेत्र दुधवा नेशनल पार्क से सटा हुआ है। बरसात का महीना होने के कारण जंगली जानवरों और आपराधिक घटनाओं की आशंका बनी रहती है। उपभोक्ताओं ने नेटवर्क में सुधार कराने के लिए जनप्रतिनिधियों और अफसरों से कई बार कहा, लेकिन किसी नेे नहीं सुनी। पूरे दिन नेटवर्क न होने से मोबाइल शोपीस बनकर रह गए हैं। ग्राहकों ने दूरसंचार मंत्री से नेटवर्क सुधार करने की मांग की है।
विज्ञापन

---------
नेटवर्क न होने से ऑनलाइन बच्चों की पढ़ाई चौपट
तिकुनियां। बच्चे इन दिनों ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं। नेटवर्क न मिलने से बच्चे काफी दिनों से परेशान हैं, लोगों ने शिकायत भी की, लेकिन अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया। ग्राम रननगर के प्रधान मलूक सिंह ने निघासन दूरभाष केंद्र पर शिकायत भी की गई। ग्राम इंदपनगर निवासी जान पाल सिंह, राजविंदर सिंह, गुरमीत सिंह, अनंत राम चौधरी आदि ने बताया कि नेटवर्क समस्या से बच्चों का भविष्य खराब हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
वर्जन...
नेटवर्क की समस्या है, इसके लिए क्या किया जा सकता है। बच्चों की पढ़ाई तो जरूरी है। संबंधित ऑपरेटरों के अधिकारियों से वार्ता कर समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।
-दिनेश सिंह, खंड बेसिक शिक्षा अधिकारी निघासन खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed