फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Consumers created ruckus at the power house, supply to the entire area was stopped.

Lakhimpur Kheri News: उपभोक्ताओं का पावर हाउस पर हंगामा, बंद करा दी पूरे क्षेत्र की आपूर्ति

Tue, 18 Jun 2024 03:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
Consumers created ruckus at the power house, supply to the entire area was stopped.
बेहजम पावर हाउस पर हंगामा करते हुए लोगों को समझाती हुई पुलिस- स्रोत उपभोक्ता
सिकंदराबाद। कई दिनों से बिजली संकट से जूझ रहे उपभोक्ताओं का सब्र का बांध सोमवार शाम टूट गया। शाम करीब सात बजे उपभोक्ता बड़ी संख्या में बेहजम पावर हाउस पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। उपभोक्ताओं ने पूरे फीडर की आपूर्ति बंद करा दी।
विज्ञापन

बेहजम पावर हाउस क्षेत्र के बहादुरपुर, टेड़वा और अल्हवापुर आदि कई गांवों में पिछले काफी समय से बिजली संकट बना हुआ है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि अछनियां गांव के लोगों से सुविधा शुल्क लेकर आपूर्ति दी जाती है। अन्य गांवों की बिजली खूब काटी जाती है। कई बार शिकायत की, लेकिन स्टाफ पर कोई भी फर्क नहीं पड़ा। सोमवार को परेशान उपभोक्ताओं ने पावर हाउस पहुंच कर हंगामा किया। उपभोक्ताओं को देख पावर हाउस का स्टाफ खिसक गया। इसके बाद नाराज उपभोक्ताओं ने लखीमपुर-बेहजम हाईवे पर पहुंचकर जाम लगाने का प्रयास किया। सूचना पर नीमगांव थानाध्यक्ष सुनीता कुशवाहा मौके पर पहुंची। उन्होंने उपभोक्ताओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। देर शाम आठ बजे तक हंगामा जारी रहा। इधर हंगामे के बाद जेई अमित ने अपना मोबाइल बंद कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed