फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Consumers' anger erupted...demonstrated against XEN

Lakhimpur Kheri News: उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा... एक्सईएन के खिलाफ किया प्रदर्शन

Thu, 19 Jun 2025 11:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Consumers' anger erupted...demonstrated against XEN
पलिया विद्युत निगम के एक्सईएन कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे उपभोक्ता। संवाद
पलियाकलां। पलिया विद्युत निगम के त्रिकोलिया फीडर से जुड़े कई गांवों के उपभोक्ता बृहस्पतिवार सुबह से ही विद्युत निगम के एक्सईएन कार्यालय के बाहर जमा हो गए और हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं का आरोप था कि पिछले 48 घंटे से त्रिकोलिया फीडर की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है और केवल चार-पांच घंटे ही आपूर्ति मिल सकी है। भीषण गर्मी में लोग परेशान हैं। आरोप है कि एक्सईएन किसी भी उपभोक्ता का फोन नहीं उठाते हैं और मिलने पर भी अपने कार्यालय से नदारद रहते हैं।
विज्ञापन


विद्युत निगम द्वारा इन दिनों गर्मी के सीजन में लगातार अघोषित विद्युत कटौती के साथ ही रोस्टरिंग के नाम पर भी बिजली काटी जा रही है। त्रिकोलिया फीडर के बड़ी संख्या में उपभोक्ता विद्युत निगम के एक्सईएन कार्यालय पहुंचे। यहां एक्सईएन के न मिलने पर जेई ग्रामीण गिरीश कुमार ने उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुना। उन्होंने अपनी तरफ से विभागीय दिक्कतों के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ता एक्सईएन को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। एक्सईएन से उपभोक्ताओं से मंत्री के कार्यक्रम में होने की बात कही। इस पर उपभोक्ताओं ने विद्युत निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया और कुछ ही देर में दरा मंगवाकर वहां पर धरना शुरू कर दिया। उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर रात में विद्युत कटौती होती है तो उपभोक्ता जेई, एसडीओ व एक्सईएन की विद्युत आपूर्ति भी बंद करा देंगे।

सड़क जाम करने की बात पर बाहर आए एक्सईएन

उपभोक्ता सुबह दस बजे के बाद से ही एक्सईएन को मौके पर बुला रहे थे और धरनास्थल पर आकर उपभोक्ताओं की समस्या सुनने की बात कह रहे थे, लेकिन दोपहर बाद भी उनके न पहुंचने पर गुस्साए उपभोक्ता सड़क जाम करने के लिए धरनास्थल से उठ खड़े हुए और सड़क की तरफ चल दिए। इसके बाद मंत्री के कार्यक्रम में होने की उपभोक्ताओं से लगातार बात कह रहे एक्सईएन निशांत ज्योति तुरंत ही हाजिर हो गए और उपभोक्ताओं को समझाकर उनकी बात सुनी।

एक्सईएन को सुनाई खरी-खोटी

उपभोक्ताओं ने एक्सईएन निशांत ज्योति से कहा कि बीते दिनों जब पलिया में राज्यपाल आई थीं, तब गांव में फाॅल्ट हुआ था। उसको ठीक करने के लिए जब शटडाउन मांगा गया था तो साफ कहा गया था कि एक मिनट भी विद्युत आपूर्ति नहीं काटी जाएगी। वीआईपी के आने के बाद लोड नहीं पड़ता है और हर जगह आपूर्ति रहती है तो फिर उनके जाने के बाद लोड कैसे बढ़ जाता है। इसपर एक्सईएन बगले झांकते नजर आए।

दो गांवों को महंगापुर फीडर से जोड़ने की हुई बात

उपभोक्ताओं के रोष को देखते हुए विद्युत निगम के अधिकारियों ने लालपुर ढाका व नौरंगपुर गांव को महंगापुर फीडर से जोड़ने की बात कही, ताकि लोड कम हो सके और फाॅल्ट न आएं। इसपर उपभोक्ताओं ने भी सहमति जताई।


--

बृहस्पतिवार की शाम तक व्यवस्था सही कर दी जाएगी। शुक्रवार से रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति दी जाएगी। ग्रामीण क्षेत्र में 16-18 घंटे बिजली देने के निर्देश हैं, लेकिन रोस्टर तय करने के बाद ही आपूर्ति दी जाएगी।

-निशांत ज्योति, एक्सईएन, पलिया विद्युत वितरण खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed