{"_id":"68dac736d7a507ef7101a293","slug":"construction-of-vip-route-in-shiv-mandir-corridor-begins-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-157062-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: शिव मंदिर कॉरिडोर में वीआईपी मार्ग की निर्माण प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: शिव मंदिर कॉरिडोर में वीआईपी मार्ग की निर्माण प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। निर्माणाधीन शिव मंदिर कॉरिडोर में आंबेडकर तिराहे से होते हुए मिल डायवर्जन वीआईपी मार्ग के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। दुकानदारों ने चिह्नित निर्माण को तोड़ना स्वयं शुरू कर दिया है।
एक माह पूर्व इस मार्ग के निर्माण के लिए राजस्व, नगर पालिका और लोक निर्माण विभाग ने संयुक्त रूप से पैमाइश कराई थी। इस मार्ग को 13 मीटर चौड़ा बनाया जाना है। लोक निर्माण विभाग की ओर से तीर्थ बाजार की ओर मार्ग के किनारे की नौ दुकानदारों को नोटिस देकर स्वेच्छा से चिन्हित निर्माण को हटा लेने का निर्देश दिया गया है। दूसरा नोटिस मिलने पर दुकान मालिक प्रकाश गिरि, मुन्ना गिरि और सुनील गिरि ने स्वयं अपनी दुकानों के छज्जे आदि तोड़ने शुरू कर दिए हैं।
कार्यकारी संस्था यूपीपीसीएल के जेई नितिन सिंह ने बताया कि दोनों ओर नाले को मिलाकर इस मार्ग का 13 मीटर चौड़ा निर्माण होना है। अतिक्रमण हटाने के बाद कार्य शुरू कर दिया जाएगा।