फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Construction of toilets started from nine lakhs in the municipality

पालिका में नौ लाख से शुरू हुआ शौचालय का निर्माण

Fri, 09 Sep 2022 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 12:41 AM IST
विज्ञापन
Construction of toilets started from nine lakhs in the municipality
नगर पालिका में बन रहा शौचालय।
पालिका कर्मी और महिलाएं बोलीं- अब समझा ईओ ने दर्द
विज्ञापन

शौचालय न होने से परेशान होते थे कर्मचारी और आगंतुक
लखीमपुर खीरी। ‘नगर पालिका, कलक्ट्रेट परिसर में भी नहीं महिला शौचालय’ शीर्षक से खबर 26 अगस्त के अंक में प्रकाशित होने के बाद नगर पालिका के ईओ ने लोगों की परेशानी का संज्ञान लिया। नतीजतन उन्होंने पालिका में नौ लाख की लागत से शौचालय निर्माण शुरू करा दिया है।
नगर पालिका परिसर में कहने के लिए तो दो जगह पर शौचालय थे, लेकिन सफाई व देखरेख न होने से वह गंदे व निष्प्रयोज्य थे। इनके उपयोग का मतलब यूटीआई संक्रमण को दावत देने जैसा था। शौचालय न होने से पालिका कर्मी खासकर महिलाएं परेशान थीं। वहीं जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने से लेकर गृहकर, जलकर व अन्य काम के लिए आने वालों को दिक्कत होती थी। विषम परिस्थिति में यह सब यूरिन रोकने के लिए मजबूर होते थे, चिकित्सकीय दृष्टि से खतरनाक होता है।
विज्ञापन

आखिर नहीं चेत रहे कलक्ट्रेट के जिम्मेदार
कलक्ट्रेट परिसर से लेकर कचहरी तक में महिला शौचालय की समस्या है, लेकिन महिला वकीलों से लेकर कलक्ट्रेट व कचहरी आने वाली महिलाओं की इस समस्या का निराकरण कराने के लिए अधिकारियों ने कुछ नहीं किया। महिला अधिवक्ताओं का कहना है पिंक शौचालय की परिसर में बेहद आवश्यकता है। इसके अभाव में लोग परेशान होते हैं। जो एकाध संयुक्त शौचालय हैं भी वह इतने गंदे हैं कि उनमें जाने का मन नहीं होता। यहां बता दें कि अब भी राजापुर चौराहे और कलक्ट्रेट में शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब नौ लाख की लागत से पालिका में शौचालय निर्माण शुरू हो गया है। यह महिला और पुरुष के लिए संयुक्त शौचालय होगा। इसमें दोनों के लिए तीन-तीन सीटें होंगी। इसके अलावा दोनों के लिए अलग-अलग पेशाबघर भी होंगे। इससे कर्मचारियों से लेकर पालिका आने वाले नगरवासियों को असुविधाओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।
- संजय कुमार, अधिशाषी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed