फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Construction of RRC is incomplete in Gopalapur

Lakhimpur Kheri News: गोपालापुर में आरआरसी का निर्माण अधूरा

Sat, 14 Jun 2025 11:37 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 14 Jun 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Construction of RRC is incomplete in Gopalapur
गोपालापुर में बना आरआरसी सेंटर। स्रोत : सोशल मीडिया
अलीगंज। विकास क्षेत्र बांकेगंज की ग्राम पंचायत गोपालापुर में बनने वाला रिसोर्स रिकवरी सेंटर (आरआरसी) अब तक अधूरा है। सेंटर में झाड़ियां उग आई हैं, जिससे यह अपने उद्देश्य को प्राप्त नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

इस केंद्र में दीवार बनाकर टिन शेड डाल दिया गया। सेंटर में गेट सहित गोबर डालने वाले पक्के गड्ढे, रंगाई-पुताई और प्लास्टर आदि तमाम कार्य अधूरे पड़े हैं। घरों से निकलने वाले कूड़े के निस्तारण के लिए यह रिसोर्स रिकवरी सेंटर बनाया गया था। इस केंद्र का मुख्य उद्देश्य घरों से गीले और सूखे कूड़े को अलग-अलग एकत्र करना था।
विज्ञापन


गीले कूड़े से कंपोस्ट खाद और प्लास्टिक कचरे की रिसाइकिलिंग से पंचायत की आय बढ़ाने की योजना थी। केंद्र में अभी तक मेन गेट भी नहीं लगा है। इस बारे में ग्राम पंचायत अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि अभी बजट नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी ऋषिकांत अहिरवार ने बताया कि अधूरे कार्य को पूर्ण करने के लिए सचिव को बोला है। एक सप्ताह में निर्माण कार्य पूर्ण किया जाएगा। एक सप्ताह में निर्माण कार्य पूर्ण न करने पर सचिव के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed