{"_id":"691380211aa09944670930a7","slug":"construction-of-ba-school-in-limbo-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-160787-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: अधर में बा विद्यालय का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: अधर में बा विद्यालय का निर्माण
Tue, 11 Nov 2025 11:57 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 11 Nov 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
निर्माणाधीन स्थल पर लगे पेड़। संवाद
निघासन। रमियाबेहड़ ब्लॉक के गांव खरवहिया नंबर दो में 4.53 करोड़ की लागत से बनने जा रहे कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निर्माण अधर में लटक गया है। अब तक परिसर में लगे पेड़ों की नीलामी और कटान प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है।
विद्यालय के शैक्षिक भवन व आवासीय परिसर के निर्माण के लिए जिलाधिकारी ने 17 दिसंबर, 2024 को संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए थे। इसके बाद वन विभाग ने परिसर में लगे पेड़ों का मूल्यांकन कर 27 सितंबर को सूची जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंप दी थी। बावजूद इसके अब तक पेड़ों की नीलामी नहीं हो सकी है।
कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज जल निगम के जेई राघवेंद्र वर्मा ने बताया कि कार्यदायी संस्था की ओर से निर्माण की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जैसे ही पेड़ कटवाए जाएंगे, निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण तिवारी का कहना है कि टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होते ही पेड़ों का कटान शुरू करा दिया जाएगा।