{"_id":"61a70bdd817f4c767747a396","slug":"constable-suspended-on-wife-s-complaint-lakhimpur-news-bly467720017","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की शिकायत पर सिपाही सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी की शिकायत पर सिपाही सस्पेंड
विज्ञापन
प्रतीकात्मक ।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी ने की कार्रवाई, सीओ मितौली करेंगे जांच
सिकंद्राबाद। पत्नी ने सिपाही पति पर दूसरी शादी का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की है। मामला संज्ञान में लेकर एसपी ने सिपाही को सस्पेंड कर मितौली सीओ को जांच के निर्देश दिए हैं।
नीमगांव थाने में तैनात सिपाही सागर चौधरी की पत्नी अंशू चौधरी सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंचीं। अंशू ने एसपी को बताया कि पति सागर चौधरी ने दूसरा विवाह कर लिया है और उसी के साथ थाने के आवास में रह रहा है। पीड़ित पत्नी ने बताया कि नवंबर 2013 को विवाह हुआ और उसके तीन साल बाद सागर चौधरी ने तलाक का मुकदमा कर दिया। करीब चार साल बाद मुझे घर से लाकर गढ़ी रोड की अयोध्या पुरी में एक मकान लेकर रहने लगा, जिसके कुछ दिन बाद घर पर आना जाना छोड़ दिया।
अंशू ने बताया कि 31 अक्तूबर 2021 को एक अंजान ने फोन कर सागर के दूसरी शादी करने की सूचना दी। बाद में मालूम हुआ कि वह दूसरी पत्नी के साथ नीमगांव थाने के आवास में रह रहा है। पीड़ित पत्नी ने बताया कि पिछले एक माह से सात साल के बच्चे को लेकर वह न्याय की आस में थानेे से लेकर एसपी कार्यालय के चक्कर लगाती रही, मगर किसी ने नहीं सुनी। पीड़िता की आपबीती सुनकर एसपी संजीव सुमन ने सिपाही को सस्पेंड कर मामले की जांच सीओ मितौली को सौंपी है। उधर, सिपाही सागर चौधरी का कहना है कि दूसरा विवाह नहीं किया है, जो आरोप लगाए जा रहे हैं वह सब गलत हैं। साथी सिपाहियों के साथ थाने की बैरक में रहता हूं।
विज्ञापन
मामले की जानकारी नहीं है। हां, सिपाही को सस्पेंड किया गया है। यदि इस संबंध में कोई जांच मिली है तो कार्यालय पहुंचकर उसकी जानकारी कर जांच होगी।
- संदीप सिंह, सीओ मितौली