फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Constable suspended for campaigning for wife in lakhimpur kheri

UP Nikay Chunav: पत्नी के लिए चुनाव प्रचार करना सिपाही को पड़ा महंगा, एसपी ने किया सस्पेंड

Tue, 02 May 2023 01:16 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 02 May 2023 01:16 PM IST
सार

ओयल कस्बे में अध्यक्ष पद की एक प्रत्याशी के सिपाही पति का चुनावी कैंपेन का वीडियो वायरल हुआ था। सिपाही नीमगांव थाने में तैनात हैं। जांच के बाद एसपी ने सिपाही को सस्पेंड कर दिया है। 

विज्ञापन
Constable suspended for campaigning for wife in lakhimpur kheri
सिपाही विश्राम सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के ओयल ढखवा नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रही पत्नी के लिए चुनाव प्रचार करना सिपाही को भारी पड़ गया। बीमारी का बहाना बनाकर छुट्टी पर आया सिपाही पत्नी के प्रचार में जुट गया। वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने सिपाही को सस्पेंड कर दिया है।

विज्ञापन


नीमगांव थाने में तैनात सिपाही विश्राम सिंह ने अपनी बीमारी का हवाला देकर 20 दिनों की छुट्टी मांगी थी। अवकाश सीमा समाप्त होने के बाद भी सिपाही दोबारा ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए नहीं पहुंचा। बताया जा रहा है कि सिपाही छुट्टी पर रहकर अपनी पत्नी के लिए वोट मांग रहा था। उक्त सिपाही की पत्नी ओयल ढखवा से अध्यक्ष पद की उम्मीदवार हैं। 
विज्ञापन


UP Nikay Chunav: मतदान से 48 घंटे पहले ही बंद हो जाएंगी शराब की दुकानें, डीएम ने जारी किया आदेश
विज्ञापन
विज्ञापन


सिपाही द्वारा किए जा रहे चुनाव प्रचार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसपी गणेश प्रसाद साहा ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए थे। जांच में पुष्टि हो जाने के बाद सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है। फिलहाल मामले की जांच सीओ सिटी संदीप सिंह कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed