UP Nikay Chunav: मतदान से 48 घंटे पहले ही बंद हो जाएंगी शराब की दुकानें, डीएम ने जारी किया आदेश
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि चुनाव में किसी प्रकार की कोई अराजकता न हो, इसको लेकर दो मई की शाम छह बजे से लेकर मतदान होने तक जिले की समस्त शराब की दुकानें बंद रहेंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखीमपुर खीरी जिले में निकाय चुनाव के लिए चार मई को मतदान होना है। 13 मई को मतगणना होगी। मतदान और मतगणना में अराजकतत्व किसी प्रकार व्यवधान न उत्पन्न कर सके, इसे लेकर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए हैं। वहीं मतदान से 48 घंटे पहले ही शराब की दुकानें पूर्ण रूप से बंद हो जाएंगी।
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि चुनाव में किसी प्रकार की कोई अराजकता न हो, इसको लेकर दो मई की शाम छह बजे से लेकर मतदान होने तक जिले की समस्त शराब की दुकानें बंद रहेंगी।
इसी तरह मतगणना से एक दिन पहले शाम छह बजे दुकानें बंद हो जाएंगी, जो 14 मई की सुबह निर्धारित समय पर खुलेंगी। डीएम ने आबकारी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि इस आदेश का सख्ती के साथ पालन कराएं। चोरी छिपे शराब बिक्री पाये जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
चुनाव ड्यूटी में बदले जाएंगे पुलिसकर्मियों के सर्किल
निकाय चुनाव को लेकर पुलिसकर्मियों के सर्किल में बदलाव किए जाएंगे। इसमें सिपाही, दरोगा और इंस्पेक्टर भी शामिल रहेंगे। मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से पुलिस कर्मियों की तैनाती स्थल से दूसरे कोतवाली और थाना क्षेत्रों में ड्यूटी लगाई जाएगी।
एएसपी नैपाल सिंह ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप चुनाव में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो इसको लेकर पुलिस कर्मियों की तैनाती स्थल वाले पोलिंग बूथ पर ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी।
कई बार देखा गया है कि पुलिस कर्मी अपने चहेते प्रत्याशी को जिताने के लिए मतदाताओं को भ्रमित कर प्रत्याशी के पक्ष में वोट डलवाने, पोलिंग बूथों पर गड़बड़ी जैसे गंभीर आरोप लगते रहे हैं। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए सिपाही, दरोगा और इंस्पेक्टरों की ड्यूटी दूसरे पोलिंग बूथों पर लगाई जाएगी, जिससे चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे।